Sonu Nigam Networth: 3 साल की उम्र में किया था सबसे पहले परफॉर्म, आज हैं इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक

1 / 1
Sonu Nigam Networth: 3 साल की उम्र में किया था सबसे पहले परफॉर्म, आज हैं इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक
फुल स्क्रीन में देखें

Sonu Nigam Networth: 3 साल की उम्र में किया था सबसे पहले परफॉर्म, आज हैं इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक

Sonu Nigam Networth: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर सोनू निगम इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा गायकों में से एक हैं. उनकी मधुर आवाज आपको झूमने पर मजबूर कर देगी. आज उनके जन्मदिन पर आपको उनसे जुड़ी कुछ बातें बताते है.

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर सोनू निगम आज अपना जन्मदिन मना रहे है. सोनू का जन्म गायक माता-पिता अगम कुमार निगम और शोभा निगम के घर हुआ था. उनकी दो बहनें तीशा और मीनल हैं. सोनू की शादी मधुरिमा से हुई है और उनका एक बेटा निर्वान है.

3 साल की उम्र में सोनू निगम ने अपने पिता के साथ स्टेज पर क्या हुआ तेरा वादा गाया था. उन्होंने जीवन की शुरुआत में असफलता का स्वाद चखा लेकिन उन्होंने रियलिटी शो सा रे गा मा पा से वापसी की.

सोनू निगम ने 18 साल की उम्र में बॉलीवुड में गाना शुरू किया और एक अभिनेता के रूप में फिल्मों में भी काम किया. वह हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, पंजाबी, उड़िया, नेपाली और कई भाषाओं में गा चुके हैं. सोनू निगम को शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण उस्ताद गम मुस्तफा खान से मिला था.

2022 में सोनू निगम की कुल संपत्ति लगभग 50 मिलियन डॉलर बताई गई है. कथित तौर पर सोनू निगम की INR में कुल संपत्ति लगभग 370 से 390 करोड़ रुपये है. उनका मासिक वेतन लगभग 50 लाख रुपये और वार्षिक आय लगभग 6 से 8 करोड़ रुपये बताई जाती है.

सोनू निगम के पास कई महंगी कारें है. सिंगर के पास डीसी अवंती, ऑडी ए4, रेंज रोवर वोग और बीएमडब्ल्यू जेड4 जैसी लग्जरी कारें है. इसके अलावा उनके पास मुंबई और दुबई में एक घर है. उनका दुबई का घर करोड़ों डॉलर का है और काफी आलीशान है.

सोनू निगम ने कई गाने गाए है, जिसमें कल हो ना हो, तुम्हीं देखों ना, दिल ने ये कहा है दिल से, दो पल, अभी मुझे में कही, सूरज हुआ मद्धम, इन लम्हों के दामन में सहित कई अन्य गानों को अपनी आवाज दी है.

हॉलीवुड में, सोनू ने अलादीन और रियो जैसी एनिमेटेड ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए हिंदी वॉयसओवर किया है. उन्होंने अलादीन के हिंदी रीमेक में भी अभिनय किया, जिसे डिज़नी चैनल इंडिया पर प्रसारित किया गया था. सोनू को एक जापानी एनिमेटेड फिल्म, द मिस्टिकल लॉज़ के हिंदी डब संस्करण में उनकी आवाज का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया था, जिसकी घोषणा फरवरी 2013 में की गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >