हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर सड़क को किया जाम

हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती कराये गये अक्षय नायक को कटक रेफर कर दिया गया है. वन विभाग की ओर से पीड़ित को आर्थिक सहायता नहीं दिये जाने से नाराज स्थानीय लोगों ने टायर जलाकर कटक-संबलपुर मार्ग अवरुद्ध कर दिया.

ओडिशा के अनुगूल ब्लॉक के बंतला के पातेली ग्राम में गुरुवार को हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को चिकित्सा के लिए जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, बंतला वनांचल व अनुगूल वनांचल के सीमावर्ती पातेली में एक दंतैल हाथी दो दिनों से उत्पात मचाये हुए है. गुरुवार सुबह बंतला वनांचल के कुमुरि सिंहा पंचायत के पातेली गांव में झिली माझी (42) घर के सामने झाड़ू लगा रही थी. उसी समय हाथी ने उन पर हमला कर दिया.

हाथी ने उसे पैर से कुचल दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. इसी प्रकार अनुगूल वनांचल के शंकर बिस्वाल (62) शौच के लिए टाकुआ नाले के पास गये थे. हाथी ने उन पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया. वहीं साहारागुड़ा गांव के अक्षय नाक भी हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उन्हें मुख्य अस्पताल में चिकित्सा के लिए भर्ती कराया गया है.

Also Read: ओडिशा में तस्करी से पहले वन विभाग ने फिल्मी अंदाज में जब्त किए हाथी के दो दांत, दो तस्कर भेजे गए जेल

अक्षय को भेजा गया कटक, वन विभाग ने नहीं दी सहायता, आक्रोश

हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती कराये गये अक्षय नायक को कटक रेफर कर दिया गया है. वन विभाग की ओर से पीड़ित को आर्थिक सहायता नहीं दिये जाने से नाराज स्थानीय लोगों ने टायर जलाकर कटक-संबलपुर मार्ग अवरुद्ध कर दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ है.

बंतला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्षय एक गरीब परिवार से आता है. ऐसे में उसके इलाज का खर्च वन विभाग दे. वहीं साहारागुड़ा गांव के चारों ओर सौर चालित तार से घेराबंदी की जाये. जिससे हाथी इधर न आ सकें. समाचार लिखे जाने तक वन विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था.

Also Read: ओडिशा के क्योंझर में हाइटेंशन तार के संपर्क में आकर हाथी की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >