CBSE Board 10th 12th Result 2023 Live: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट कब जारी होगा ? लेटेस्ट अपडेट जानें

CBSE Board 10th 12th Result 2023 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा जल्द ही की जायेगी. परीक्षा के परिणाम बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक किया जा सकेगा. बता दें कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 14 फरवरी 2023 से शुरू थी, 10वीं क्लास की परीक्षाएं 21 मार्च को खत्म हुईं थीं वहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 5 अप्रैल को समाप्त हुई थीं. सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा को मिला कर इस बार करीब 38,83,710 छात्रों ने 2023 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षाओं के बोर्ड रिजल्ट जारी करने वाला है. जानें लेटेस्ट अपडेट क्या है ?

Live Updates
11:24 PM. 5 May 23 5:54 PM. 5 May

CBSE Board 10th Result: रिजल्ट चेक करने के लिए इन चीजों की होगी जरूरत

सीबीएसई रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी का इस्तेमाल करना होगा.

11:24 PM. 5 May 23 5:54 PM. 5 May

CBSE Board 10th Result: पासिंग क्राइटेरिया 

बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार, छात्रों को सीबीएसई 10 वीं के परिणाम में पास होने के लिए 5 या अधिक विषयों में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. इस 33 प्रतिशत में या तो 5 मुख्य विषय या 4 विषय और 1 वैकल्पिक विषय शामिल हैं. साथ ही, 33 प्रतिशत अंकों में इंटरनल मार्क्स और लिखित परीक्षा में प्रदर्शन दोनों शामिल हैं. दूसरे शब्दों में, उन्हें कुल 100 में से कुल 33 अंक प्राप्त करने होंगे. इसलिए यदि उन्होंने इंटरनल में 20 अंक प्राप्त किए हैं, तो उन्हें परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए लिखित परीक्षा में 13 अंकों की आवश्यकता होगी.

11:24 PM. 5 May 23 5:54 PM. 5 May

CBSE Board 10th 12th Result: सएमएस और आईवीआरएस से भी चेक कर सकते हैं रिजज्ट

सीबीएसई एसएमएस और आईवीआरएस के माध्यम से बोर्ड परीक्षा परिणाम देखने का विकल्प भी प्रदान कर सकता है. इस संबंध में लेटेस्ट जानकारी रिजल्ट के दिन छात्रों के साथ साझा की जाएगी.

11:24 PM. 5 May 23 5:54 PM. 5 May

CBSE Board 10th 12th Result: कैसे मिलता है ग्रेस मार्क्स

सीबीएसई एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को ग्रेस मार्क्स भी देता है. हालांकि, कितने अंक और कितने विषयों में आवंटित किए जाएंगे, इसकी कोई निश्चित नीति नहीं है. अंतिम निर्णय अगर अक्सर छात्र के ओवर ऑल पर्फॉर्मेंस के आधार पर भी लिया जाता है.

11:24 PM. 5 May 23 5:54 PM. 5 May

CBSE Board 10th 12th Result:  कब हुई थी परीक्षा

सीबीएसई ने 21.86 लाख छात्र-छात्राओं के लिए कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की थीं. दूसरी तरफ, कक्षा 12 के 16.96 लाख स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 5 मार्च तक किया गया था.

11:24 PM. 5 May 23 5:54 PM. 5 May

CBSE Board 10th 12th Result: कहां से डाउनलोड करें मार्कशीट

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार सीबीएसई की मार्कशीट रिजल्ट घोषित होने के बाद सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. वेबसाइट पर जो मार्कशीट उपलब्ध होगी, वह प्रोविजनल मार्कशीट है और ओरिजिनल मार्कशीट उनके संबंधित स्कूलों से उपलब्ध होगी.

मुख्य बातें

CBSE Board 10th 12th Result 2023 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा जल्द ही की जायेगी. परीक्षा के परिणाम बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक किया जा सकेगा. बता दें कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 14 फरवरी 2023 से शुरू थी, 10वीं क्लास की परीक्षाएं 21 मार्च को खत्म हुईं थीं वहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 5 अप्रैल को समाप्त हुई थीं. सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा को मिला कर इस बार करीब 38,83,710 छात्रों ने 2023 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षाओं के बोर्ड रिजल्ट जारी करने वाला है. जानें लेटेस्ट अपडेट क्या है ?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anita tanvi

Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >