Diego Maradona की जर्सी को नीलामी में मिले 67.58 करोड़ रुपये, हैंड ऑफ गॉड मुकाबले में पहना था

माराडोना के मैच में दूसरे गोल को 2002 में फीफा के जनमत में सदी का सर्वश्रेष्ठ गोल चुना गया था. अर्जेंटीना इस मैच को 2-1 से जीतने के बाद सेमीफाइनल और फाइनल में जीत दर्ज कर चैम्पियन बना था.

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक डिएगो माराडोना (Diego Maradona) के द्वारा 1986 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में पहनी गयी जर्सी नीलामी में सबसे अधिक रकम हासिल करने वाली खेल से जुड़ी चीज बन गयी. इस जर्सी के लिए बुधवार को खत्म हुई नीलामी में 67.58 करोड़ रुपये (7.1 मिलियन पाउंड) मिले.

हैंड ऑफ गॉड गोल के लिए इतिहास में दर्ज हुआ मुकाबला

इस मैच को विवादास्पद ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल के लिए जाना जाता है. इस मैच में माराडोना हेडर से गोल करना चाहते थे लेकिन गेंद कथित तौर पर उनके हाथ से टकराकर गोल पोस्ट में चली गयी थी और मैच रेफरी इसे देखने में विफल रहे थे. उन्होंने हालांकि इस मैच में अपनी ख्याति के अनुरूप इंग्लैंड की लगभग पूरी टीम को अपनी शानदार ड्रिबलिंग से छकाते हुए गोलकर टीम को यादगार जीत दिलाई थी.

Also Read: Diego Maradona: माराडोना बेशकीमती घड़ियां ही नहीं, महंगी कार के भी थे शौकीन, खरीद ली थी आर्मी टैंक

माराडोना ने कहा था, गोल सिर और भगवान के हाथ के मिश्रण से हुआ

नीलामीकर्ता सोथबाय ने बुधवार को बताया कि माराडोना की जर्सी के लिए रिकार्ड 7.1 मिलियन पाउंड की बोली लगी. उन्होंने हालांकि इसके खरीदार की जानकारी नहीं दी. मेक्सिको सिटी में 22 जून 1986 को खेले गये इस मैच का महत्व और भी अधिक था क्योंकि इससे चार साल पहले ब्रिटेन और अर्जेंटीना के बीच फॉकलैंड द्वीप को लेकर संघर्ष हुआ था. माराडोना ने बाद में कहा कि यह गोल माराडोना के सिर और भगवान के हाथ (हैंड ऑफ गॉड) के मिश्रण से हुआ था.

माराडोना के गोल को फीफा ने दिया सदी का सर्वश्रेष्ठ गोल का दर्जा

माराडोना के मैच में दूसरे गोल को 2002 में फीफा के जनमत में सदी का सर्वश्रेष्ठ गोल चुना गया था. अर्जेंटीना इस मैच को 2-1 से जीतने के बाद सेमीफाइनल और फाइनल में जीत दर्ज कर चैम्पियन बना था. इस मैच के बाद माराडोना ने इंग्लैंड के मिडफील्डर स्टीव हॉज के साथ जर्सी की अदला-बदली की. उन्होंने अब तक इसे कभी बेचा नहीं था. यह पिछले 20 वर्षों से मैनचेस्टर में इंग्लैंड के राष्ट्रीय फुटबॉल संग्रहालय के लिए ऋण पर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >