Covid19 Outbreak: धनबाद में कोरोना का मरीज मिलने के बाद अलर्ट हुआ प्रशासन, दो मुहल्ला में कर्फ्यू

coronavirus in dhanbad: धनबाद : झारखंड के धनबाद जिला में कोरोना पॉजिटिव दूसरा मरीज मिलने के बाद रविवार (19 अप्रैल, 2020) को सुबह डीएस रेल कॉलोनी तथा अजंतापाड़ा में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया गया है. इन कॉलोनियों की तरफ जाने वाले सभी रास्ते को सील कर दिया गया है. दोनों प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर सेनिटाइजेशन अभियान चलाया गया.

संजीव झा/प्रतीक

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिला में कोरोना पॉजिटिव दूसरा मरीज मिलने के बाद रविवार (19 अप्रैल, 2020) को सुबह डीएस रेल कॉलोनी तथा अजंतापाड़ा में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया गया है. इन कॉलोनियों की तरफ जाने वाले सभी रास्ते को सील कर दिया गया है. दोनों प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर सेनिटाइजेशन अभियान चलाया गया.

Also Read: Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: कोडरमा के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध की मौत

शनिवार देर रात एक रेलकर्मी में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद रविवार अहले सुबह ही प्रशासनिक अमला डीएस कॉलोनी हीरापुर पहुंच गया. प्रभावित रेलकर्मी के घर के आस-पास के इलाके में रह रहे कर्मियों की थर्मल स्कैनिंग करायी गयी.

उपायुक्त अमित कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, एसडीएम राज महेश्वरम, डीएसपी (विधि-व्यवस्था) मुकेश कुमार ने डीएस कॉलोनी का निरीक्षण किया. इस मुहल्ले को चारों तरफ से घेर दिया गया है. किसी के भी आने-जाने पर सख्ती से रोक लगा दी गयी है. आवश्यक सामानों की होम डिलीवरी की व्यवस्था करने को कहा गया है.

Also Read: बरियातू में रह रहे रांची के पूर्व DDC की कोरोना से मौत, अपार्टमेंट को किया गया सील

उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र होने के कारण फिलहाल केवल प्रभावित कॉलोनी में ही कर्फ्यू लगाया गया है. इसके आस-पास के इलाकों को बफर जोन में रखा गया है. डीएस कॉलोनी, अजंतापाड़ा में किसी तरह के मूवमेंट की अनुमति नहीं दी जायेगी.

कोरोना से संक्रमित रेलवे का ट्रैकमैन वर्तमान में डीआरएम कार्यालय में चपरासी है. 15 अप्रैल को दफ्तर में ही तबीयत बिगड़ने पर उसे पीएमसीएच ले जाया गया. स्वाब का सैंपल लेने के बाद उसे पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होने की सलाह दी गयी, लेकिन उसने कहा कि वह रेल अस्पताल में ही भर्ती होगा और पीएमसीएच से चला गया. बताया गया है कि कुछ दिन पहले वह बाइक से ससुराल गया था. वहां से लौटने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गयी.

Also Read: झारखंड : हिंदपीढ़ी में एक और जमाती में Covid19 की पुष्टि, 17 विदेशियों के साथ मस्जिद में ठहरा था त्रिनिदाद का यह मौलाना

उपायुक्त अमित कुमार ने कहा कि डीएस कॉलोनी इलाके में सख्ती से कर्फ्यू का पालन कराया जायेगा. इस क्षेत्र के हर घर का सर्वे किया जायेगा. तीन सदस्यीय टीम करेगी एक-एक घर का सर्वे करेगी. इतना ही नहीं, आस-पास के हाट-बाजारों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराया जायेगा. सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

रेल कर्मियों को क्वारेंटाइन में जाने का आदेश

उपायुक्त ने बताया कि पीड़ित रेलकर्मी की मदद से प्रभावित अन्य रेल कर्मियों की पहचान की जा रही है. उन सभी की जांच होगी. सभी को क्वारेंटाइन में जाने का निर्देश दिया गया है. नगर निगम की तरफ से डीआरएम कार्यालय तथा डीएस कॉलोनी को सेनिटाइज किया जा रहा है.

हीरापुर की दुकानें खुली रहेंगी

शहर के हीरापुर क्षेत्र की दुकानें खुली रहेंगी. हटिया में भी दुकानें खोलने की इजाजत दी गयी है. शहर के अन्य हिस्सों में भी सतर्कता बढ़ा दी गयी है. ज्ञात हो कि शनिवार (18 अप्रैल, 2020) को जिला में कोरोना वायरस से संक्रमित दूसरा मरीज मिला था. यह राज्य का 35वां केस था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >