बाबा नगरी में कावंरियों की रक्षा कर रही 'तीसरी आंख', देखें वीडियो

पूरे देवघर जिले में 650 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. जिसकी निगरानी के लिए मेला कंट्रोल रूम बनाया गया है. सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम में अतिरिक्त लोगों की ड्यूटी लगायी गयी है. जहां से 24 घंटे कैमरे पर नजर रखी जा रही है.

देवघर में हर वर्ष की तरह इस साल भी श्रावणी मेले का आयोजन किया गया है. अधिक मास की वजह से इस वर्ष यह मेला दो महीने के लिए आयोजित किया गया है. अबतक बाबा बैद्यनाथ में लाखों की संख्या में देश-विदेश से पहुंचे कांवरियों ने जलार्पण कर लिया है. दो महीने तक चलने वाले इस मेले में सुरक्षा को लेकर खासा इंतजाम किये गये हैं. कांवरियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए खास ध्यान दिया जा रहा है. पूरे देवघर जिले में 650 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. जिसकी निगरानी के लिए मेला कंट्रोल रूम बनाया गया है. सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम में अतिरिक्त लोगों की ड्यूटी लगायी गयी है. जहां से 24 घंटे कैमरे पर नजर रखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >