Kanpur News: क्राइम ब्रांच के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, लाखों के गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने भोपाल से तस्करी कर यूपी में लाए जा रहे गांजे की बड़ी खेप को जब्त कर लिया है. टीम ने गांजे के साथ 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है.

Kanpur News: कानपुर की क्राइम ब्रांच के हाथ बड़ी सफलता लगी है. एमपी के भोपाल से तस्करी कर यूपी में खपाने के लिए आ रही गांजे की बड़ी खेप को टीम ने पकड़ लिया है. पुलिस ने गांजा लेकर आ रहे 5 आरोपियों के अलावा कार और 65 किलो गांजा जब्त किया है.

गिरफ्तार आरोपियों में तीन एमपी के

क्राइम ब्रांच के हाथ लगे आरोपियों में से दो कन्नौज और तीन मध्यप्रदेश के हैं. पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान कोतवाली कन्नौज निवासी दीपक सविता और अनुज कुमार, मध्यप्रदेश निवासी राकेश मीणा, उमा शंकर मीणा, मुकेश कुमार राठौड़ के रूप में हुई है.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

बता दें कि अभियुक्तों के पास से करीब 13 लाख रुपए की कीमत का 65 किलो गांजा, तस्करी में प्रयोग की जाने वाली कार बरामद हुई है. थाना रेल बाजार पुलिस और क्राइम ब्रांच तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगाले में जुट गई है.

रिपोर्ट- आयुष तिवारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >