स्वच्छ छवि और संघ की पृष्ठभूमि ने छत्तीसगढ़ बीजेपी में बढ़ाया अरुण साव का कद, अब लोरमी से लड़ रहे चुनाव

विष्णुदेव साय को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया गया, तो उनकी जगह अरुण साव को नया अध्यक्ष बनाया गया. इसकी भी बड़ी वजह यही रही कि वह संघ की पृष्ठभूमि से हैं और उनकी छवि बेदाग है. 1.66 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. उन पर कोई लोन नहीं है.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (55) बिलासपुर से सांसद हैं. पार्टी ने उन्हें इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए लोरमी से टिकट दिया. अरुण साव को वर्ष 2022 में छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. वर्ष 2019 में केंद्रीय मंत्रियों की जब लिस्ट बन रही थी, तब ऐसी चर्चा थी कि अरुण साव को भी नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ. बाद में उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. बेहद साफ-सुथरी छवि के नेता अरुण साव को जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है. संघ परिवार से उनके परिवार का पुराना नाता रहा है. अरुण साव के पिता अभयराम साव जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक थे. यही वजह रही कि वर्ष 2014 में बिलासपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाले लखनलाल साहू की जगह अरुण साव को बीजेपी ने वर्ष 2019 में अपना उम्मीदवार बनाया. बाद में जब विष्णुदेव साय को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया गया, तो उनकी जगह अरुण साव को नया अध्यक्ष बनाया गया. इसकी भी बड़ी वजह यही रही कि वह संघ की पृष्ठभूमि से हैं और उनकी छवि बेदाग है. 1.66 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. उन पर कोई लोन नहीं है.

साहू समाज से आते हैं अरुण साव, जनसंघ व संघ में थे पिता

अरुण साव छत्तीसगढ़ के उस साहू समाज से ताल्लुक रखते हैं, जो राज्य में बहुसंख्यक है. अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बड़े नेता भूपेश बघेल की काट के रूप में इसी समाज के नेता अरुण साव को आगे किया गया. बता दें कि अरुण साव से पहले वर्ष 2014 में लखनलाल साहू ने बिलासपुर लोकसभा सीट 1.76 मतों के अंतर से जीता था. बावजूद इसके उनका टिकट काटकर अरुण साव को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया. अरुण साव ने राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य के रूप में की. छात्र जीवन में ही एबीवीपी से जुड़ गए. वर्ष 1990 से 1995 तक वह एबीवीपी की मुंगेली इकाई के अध्यक्ष रहे. बाद में राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बनाए गए.

अरुण साव ने मुंगेली से स्नातक और बिलासपुर से ली लॉ की डिग्री

मुंगेली से स्नातक की पढ़ाई करने वाले अरुण साव ने कानून (लॉ) की पढ़ाई भी की है. लॉ की डिग्री उन्होंने बिलासपुर से ली. वर्ष 1996 में अरुण साव को भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के जिलाध्यक्ष बने. तत्कालीन विधायक अमर अग्रवाल के साथ महासचिव भी रहे. बीजेपी ने अरुण साव को इस बार लोरमी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा. लोरमी में कांग्रेस ने थानेश्वर साहू को मैदान में उतारा है, तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने सागर सिंह ठाकुर को टिकट दिया है. एक और क्षेत्रीय पार्टी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी लोरमी में अपना उम्मीदवार दिया है. जीजीपी की ओर से संतोष कैवर्त यहां से भाग्य आजमा रहे हैं.

Also Read: छत्तीसगढ़ चुनाव : मैदान तैयार, पोगो-कैंडी क्रश वालों को नहीं मिले ‘खिलाड़ी’, भूपेश बघेल पर अरुण साव का तंज

लोरमी विधानसभा सीट पर हो सकता है त्रिकोणीय मुकाबला

लोरमी विधानसभा सीट पर वर्ष 2018 में अजित जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के धर्मजीत सिंह ने जीत दर्ज की थी. धर्मजीत ने बीजेपी के टोखन साहू को 25,553 मतों के अंतर से पराजित किया था. इस बार जेसीसी (जे) ने सागर सिंह ठाकुर को उतारा है, जिनके खिलाफ कोई केस नहीं है. 46 साल के सागर 1.73 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. 27,21,290 रुपए की उनकी देनदारी भी है. वहीं, कांग्रेस के थानेश्वर साहू 57 साल के हैं. ग्रेजुएट हैं. 4.73 करोड़ रुपए से अधिक की उनकी संपत्ति है. 11.32 लाख रुपए की देनदारी भी है. थानेश्वर ने बताया है कि उनके खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं.

लोरमी में 17 नवंबर को हुआ 68.25 फीसदी मतदान

लोरमी विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान हुआ था. यहां 68.25 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. बता दें कि लोरमी विधानसभा सीट पर कुल 2,28,397 वोटर थे, जिसमें 1,16,043 पुरुष, 1,12,348 महिला और 6 थर्ड जेंडर वोटर थे. इनमें से 79,102 पुरुष, 76,768 महिला और 2 थर्ड जेंडर वोटर समेत कुल 1,55,872 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. कांग्रेस, बीजेपी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की बादशाहत यहां बनी रहती है या किसी और पार्टी को यहां जीत मिलती है. मतगणना तीन दिसंबर को होगा.

Also Read: छत्तीसगढ़ की खुशहाली और तरक्की के लिए बीजेपी की परिवर्तन यात्रा, बोले अरुण साव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >