99 रुपये में देख पाएंगे Avatar 2 सहित कई सुपरहिट फिल्में, ‘सिनेमा लवर्स डे’ पर ऑफर, अभी बुक करें टिकट

Cinema Lovers Day: सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. 20 जनवरी को सिनेमा लवर्स डे के मौके पर कई फिल्में जैसे अवतार 2 को आप सिर्फ 99 रुपये में सिनेमाघरों में देख सकते हैं. मल्टीप्लेक्स चेंस पीवीआर सिनेमाज, आइनॉक्स और सिनेपोलिस ने इसकी घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की है.

Cinema Lovers Day: अगर आप फिल्में देखने के शौकीन है, लेकिन टिकट की बढ़ी हुई कीमतों के कारण सिनेमाघर नहीं जा पाते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. जी हां 20 जनवरी को भारत में सिनेमा लवर्स डे मनाया जा रहा है, इस दिन दर्शक अवतार 2 सहित कई ब्लॉक बस्टर मूवीज महज 99 रुपये में देख पाएंगे. दर्शक किसी भी टाइम में जाकर अपनी फेवरेट फिल्म को इसी कीमत पर देख सकते हैं. हालांकि ये ऑफर सिर्फ 20 जनवरी के लिए ही है. सोशल मीडिया पर मल्टीप्लेक्स चेंस पीवीआर सिनेमाज, आइनॉक्स और सिनेपोलिस ने इसकी घोषणा कर दी है. ये ऑफर कुछ चुनिंदा शहरों में दिया जाएगा.

एक दिन के लिए ही ये ऑफर

आइनॉक्स ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”इस शुक्रवार, सिनेमा प्रेमी दिवस शैली में मनाएं! #INOX पर अपनी मूवी टिकट सिर्फ 99 रुपये में बुक करें. और दृश्यम 2 के साथ सिल्वर स्क्रीन के जादू का अनुभव करें. बता दें कि आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु में टिकट का प्राइज 100 रुपये जीएसटी के साथ रखा गया है. वहीं तेलंगाना में दर्शकों को 112 रुपये देने होंगे. दर्शक इस ऑफर में कुत्ते, दृश्यम 2, वारिसु, वीरय्या, अवतार 2, द कश्मीर फाइल्स, भेड़िया, ऊंचाई जैसी फिल्में देख सकते हैं.

नेशनल सिनेमा डे पर भी दर्शकों को मिला था ऑफर

आपको बता दें कि सिनेमा दर्शकों को लुभाने के लिए अक्सर ऐसे स्कीम लेकर आती है. बीते साल सितंबर में नेशनल सिनेमा डे पर टिकट का प्राइज 75 रुपये कर दिया गया था. ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना के बाद दर्शक आ नहीं रहे थे, जिसके बाद उन्हें थियेटर्स तक लाने के लिए ये ऑफर दिया गया था. उस समय हॉल में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली था. मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने बताया था कि 65 लाख से अधिक लोगों ने हॉल आकर फिल्म देखी थी.

Also Read: SS Rajamouli: हॉलीवुड फिल्म बनाना चाहते हैं एसएस राजामौली, कहा- नयी चीजें करने के लिए हमेशा रहता हूं तैयार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >