चित्रगुप्त पूजा विधि
एक चौकी पर चित्रगुप्त महाराज की तस्वीर स्थापित करें.
इसके बाद अक्षत, फूल, मिठाई, फल आदि चढ़ाएं.
एक नई कलम या कोई लेखनी जिसका आप उपयोग करते हो, उनको अर्पित करें तथा उसकी पूजा करें.
अब सफेद कागज पर श्री गणेशाय नम: और 11 बार ओम चित्रगुप्ताय नमः लिख कर चित्रगुप्त जी से विद्या, बुद्धि तथा लेखन का अशीर्वाद लें.
चित्रगुप्त की पूजा करने से साहस, शौर्य, बल और ज्ञान की प्राप्ति होती है.
चित्रगुप्त महाराज की पूजा विधि के अंतर्गत ऐसी मान्यता है कि चित्रगुप्त पूजा के दिन सफेद कागज पर श्री गणेशाय नम: और 11 बार ऊं चित्रगुप्ताय नमः लिखकर पूजन स्थल के पास रखना चाहिए.
इसके अलावा ऊं नम: शिवाय और लक्ष्मी माता जी सदा सहाय भी लिख सकते हैं. फिर इस पर स्वास्तिक बनाकर बुद्धि, विद्या व लेखन का अशीर्वाद मांगें.
ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः मंत्र का उच्चारण करते रहें. पूजा के समय चित्रगुप्त प्रार्थना मंत्र भी जरूर पढ़ें. उसके बाद चित्रगुप्त जी की आरती करें.