10 हजार में मिल रहा 108MP कैमरा, 128GB स्टोरेज और iPhone 15 Pro जैसी लुक वाला स्मार्टफोन

1 / 1
10 हजार में मिल रहा 108MP कैमरा, 128GB स्टोरेज और iPhone 15 Pro जैसी लुक वाला स्मार्टफोन
फुल स्क्रीन में देखें

10 हजार में मिल रहा 108MP कैमरा, 128GB स्टोरेज और iPhone 15 Pro जैसी लुक वाला स्मार्टफोन

Realme C53 स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें, तो इसमें 560 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ एक बड़ा 6.74 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है. यह एक IPS LCD डिस्प्ले है और 90Hz फास्ट रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है.

Realme C53 Price Sale Availability : चीन की कंपनी Realme ने हाल ही में अपना बजट स्मार्टफोन C53 भारत में नये वेरिएंट में पेश किया है. Realme C53 की सेल शुरू हो चुकी है. अगर आप 10 हजार रुपये की रेंज में कोई बढ़िया हैंडसेट तलाश रहे हैं, तो आपके लिए यह काम की खबर हो सकती है.

Realme C53 स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें, तो इसमें 560 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ एक बड़ा 6.74 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है. यह एक IPS LCD डिस्प्ले है और 90Hz फास्ट रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है.

Also Read: 50MP कैमरा और बड़े डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme Narzo 60X 5G, पाएं कीमत और स्पेक्स की जानकारी

रियलमी UI पर बेस्ड इस स्मार्टफोन में UniSoc T612 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. बेहतर ग्राफिक्स परफॉरमेंस के लिए इसमें Mali-G57 GPU का इस्तेमाल किया गया है. आउट ऑफ द बॉक्स इस स्मार्टफोन को Android 13 के साथ पेश किया गया है.

रियलमी C53 बजट स्मार्टफोन के स्टोरेज ऑप्शंस की बात करें, तो इसमें कंपनी ने 6GB तक LPDDR4X रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया है. Realme C53 में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है.

Also Read: Realme 11X 5G: उम्मीद से कम दाम में आया रियलमी का नया हैंडसेट, खूबियां जानकर खुश हो जाएंगे आप

रियलमी के इस बजट फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है और यह 18W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है. इस स्मार्टफोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. खास बात यह है कि इस फोन का रियर पैनल काफी हद तक आईफोन के प्रो वेरिएंट से मैच करता है.

रियलमी का यह बजट स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म Flipkart और कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट Realme.com से खरीदा जा सकता है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन के 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये रखी है. वहीं, इस स्मार्टफोन के 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है.

Also Read: iQOO Z7 Pro vs Realme 11 Pro: बजट रेंज में बेस्ट स्मार्टफोन कौन? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Realme C53 स्मार्टफोन पर दिये जा रहे ऑफर्स की बात करें, तो इसका 4GB/128GB वेरिएंट 11,999 की जगह 9,999 रुपये में और 6GB/64GB वेरिएंट 12,999 की जगह 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा, ICICI, HDFC या SBI बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 1000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर भी है.

Also Read: Realme 11 5G: 20 हजार से कम दाम में आया 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला रियलमी का नया स्मार्टफोन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >