Chandra Grahan 2022: लगने वाला है चंद्रग्रहण, महाभारत काल से जुड़ा है ये संयोग

Chandra Grahan 2022: कार्तिक मास में दो ग्रहण होने पर ज्योतिषविदों में अनहोनी की आशंका जताई है. बताया जा रहा है कि हजारों साल पहले महाभारत काल में कार्तिक मास में 15 दिन के अंतराल में दो ग्रहण लगे थे. तब महाभारत में लाखों लोग मारे गए थे.

Chandra Grahan 2022:  साल का आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगने जा रहा है.  सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर हो चुका है और अब आठ नवंबर को चंद्रगहण होना है. कार्तिक मास में दो ग्रहण होने पर ज्योतिषविदों में अनहोनी की आशंका जताई है.

ज्योतिषविदों ने बताया कि कार्तिक कृष्ण अमावस्या मंगलवार 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगा था. उन्होंने बताया कि हजारों साल पहले महाभारत काल में कार्तिक मास में 15 दिन के अंतराल में दो ग्रहण लगे थे. तब महाभारत में लाखों लोग मारे गए थे. उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी कार्तिक मास में 15 दिन के अंतराल में दो ग्रहण फिर किसी बड़ी अनहोनी का संकेत तो नहीं है.

कहां-कहां दिखेगा चंद्रग्रहण ?

साल का आखिरी चंद्रग्रहण भारत समेत दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में देखने को मिलेगा.

विभिन्न शहरों में चंद्रग्रहण का समय

चंद्रग्रहण दिल्ली में शाम 5.29 बजे से 6.19 बजे , देहरादून में शाम 5.22 बजे से 6.19 बजे तक, अजमेर में शाम 5.43 बजे से 6.19 बजे तक, अमृतसर में शाम 5.33 बजे से 6.19 बजे तक, भोपाल में शाम 5.36 बजे से 6.19 बजे तक, गुवाहाटी में शाम 4.34 बजे से 6.19 बजे तक, लखनऊ में शाम 5.16 बजे से 6.19 बजे तक और मुम्बई में शाम 6.01 बजे से 6.19 बजे तक रहेगा.

झारखंड में नहीं दिखेगा चंद्रग्रहण

शाम 5 बजकर 32 मिनट तक लगने वाला चंद्रग्रहण झारखंड समेत पूरे भारत में सूर्यास्त के साथ ही खत्म हो जायेगा. यानी झारखंड में चंद्रग्रहण नहीं दिखेगा. सिर्फ पूर्वोत्तर के तीन राज्यों असम, नगालैंड और मणिपुर में कुछ देर के लिए ग्रहण को देखा जा सकेगा. उन्होंने बताया कि असम के डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया के अलावा मणिपुर की राजधानी इंफाल एवं नगालैंड की राजधानी कोहिमा में चंद्रग्रहण देखा जा सकता है.

कब और क्‍यों लगता है चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022 Kab Hai)

पूर्ण चंद्र ग्रहण तब होता है जब पूर्णिमा के दिन चांद पृथ्वी के छाया क्षेत्र से गुजरता है. इस दौरान कुछ समय के लिए पृथ्‍वी पर अंधेरा कायम हो जाता है. चंद्रग्रहण 2022 पूर्णिमा की रात के दौरान तब होता है, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा लगभग एक ही तल पर, एक सीधी रेखा में होते हैं. इस दौरान चंद्रमा कुछ समय के लिए पृथ्वी के छाया क्षेत्र से गुजरता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >