Cannes 2022: दीपिका पादुकोण ने इन एक्ट्रेसेस संग 'घूमर' गाने पर किया शानदार डांस, वायरल हो रहा ये VIDEO

एएनआई ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दीपिका पादुकोण घूमर गाने पर डांस करती दिख रही हैं.

दीपिका पादुकोण इस समय कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में हम सभी को गौरवान्वित कर रही हैं. इस बार वो इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में एक सहभागी के तौर पर नहीं बल्कि एक जूरी सदस्य के रूप में हिस्सा ले रही हैं. कान्स में उनके राजसी लुक से लेकर और बॉस लेडी लुक तक, फैंस को एक विजुअल ट्रीट मिल रही है. लेकिन अब, यह उनके लुक्स के साथ-साथ उनके डांसिंग स्किल्स ने सुर्खियां बटोरी हैं. फिल्म फेस्टिवल से एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है.

दीपिका पादुकोण ने ‘घूमर’ गाने पर किया डांस

एएनआई ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दीपिका पादुकोण घूमर गाने पर डांस करती दिख रही हैं. सिंगर मामे खान घूमर गाते हुए दिख रहे हैं. ब्लैक कलर के आउटफिट में ड्रॉप डेड गॉर्जियस लग रहीं अभिनेत्री ने आगे आकर बहुत ही शानदार ढंग से घूमर पर परफॉर्म किया. उनके साथ उर्वशी रौतेला, तमन्ना भाटिया और पूजा हेगड़े भी पद्मावत अभिनेत्री संग झूमती दिख रही हैं.


दीपिका पादुकोण का कान्स लुक

इस ग्लोबल फेस्टिबल में दीपिका पादुकोण को रेड कार्पेट पर ब्लैक और गोल्डन कलर की साड़ी पहने देखा गया. सब्यसाची की ओर से डिजाइन किए गए इस आउटफिट में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत और एकदम हटके लग रही थी. उन्होंने अपने बालों को एक बन में बांधा था और इसे सुनहरे हेयरबैंड के साथ एक्सेसराइज किया था. दीपिका ने अपनी साड़ी को ट्यूब सीक्वेंस ब्लैक कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया था और ड्रामेटिक विंग्ड आईलाइनर से अपने लुक को पूरा किया था. वहीं इंडिया पवेलियन के उद्घाटन समारोह में ब्लैक कलर के पैंट सूट में बॉस लेडी वाइब्स देती नजर आईं. दीपिका ने अपने लुक को सिल्वर कलर के स्टाइलिश नेकलेस से कंप्लीट किया.

Also Read: Kapil Sharma Show: गुरु रंधावा को देख इस वजह से हैरान हुए कपिल शर्मा, बोले- मुझे लगा नोरा के बिना…
दीपिका पादुकोण की आनेवाली फिल्में

दीपिका पादुकोण को आखिरी बार शकुन बत्रा की फिल्म गहराइयां में देखा गया था. उनके दमदार अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा. वह अगली बार पठान में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा उनके पास अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न और ऋतिक रोशन के साथ फाइटर भी हैं. जिसका टीजर पिछले दिनों ही रिलीज किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >