VIRAL: जिसने दिलायी कार, उसका इस शख्स ने ऐसे जताया आभार, देखकर आप भी कहेंगे- वाह!

Viral Video – सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जहां गाड़ी पानेवाले ने उस पर अलग ही शख्स का नाम लिखवा डाला है. यह कुछ ऐसा है, जो आपने शायद अब तक कभी नहीं देखा होगा.

Buffalo Car Gift Viral Video : हमारे देश में जब लाडले को मां-बाप कोई बाइक या कार दिलवाते हैं, तो वे उस पर माॅम्स गिफ्ट, डैड्स गिफ्ट लिखवा लेते हैं. उनके प्रति प्यार और आभार जताने का उनका यह तरीका होता है. इधर सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जहां गाड़ी पानेवाले ने उस पर अलग ही शख्स का नाम लिखवा डाला है. यह कुछ ऐसा है, जो आपने शायद अब तक कभी नहीं देखा होगा. सोशल मीडिया पर यह सब कुछ देखकर काफी लोग इतनी ईमानदारी दिखाने के लिए इस शख्स की तारीफ कर रहे हैं.

भैंस ने दिला दी कार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शख्स अपनी कार के अंदर से बाहर का वीडियो बना रहा है. तभी उस वीडियो में एक कार नजर आती है. कार का नंबर मध्य प्रदेश के इंदौर जिले का है. इस कार में जो देखने वाली बात है, वो है इस कार के पीछे की तरफ लिखी हुई एक खास बात. कार के पीछे लिखा हुआ है- भैंस की देन. इसका मतलब यह हुआ कि गाड़ी वाले को यह कार भैंस की वजह से मिली है.

Also Read: VIRAL: एक चीकू की कीमत 1 लाख रुपये, नोएडा की गलियों में लगा पोस्टर इंटरनेट पर छा गया

भैंस बेचकर या उसका दूध बेचकर ली कार

गाड़ी के पीछे ‘भैंस की देन’ लिखवाकर गाड़ी वाला यह बता रहा है कि कार भैंस की वजह से मिली है. हालांकि यह पता नहीं चला है कि भैंस का दूध बेचकर यह कार ली गई है या भैंस बेचकर, इस पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर यह वीडियो @sspsaddampatel नाम के यूजर ने अपलोड किया है. इसे अब तक 26 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यही नहीं, इस पर 1 लाख 70 हजार लाइक्स और ढेरों कमेंट्स आ चुके हैं.

लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने मजाकिया लहजे में कमेंट किया- यह कार भैंस बेच कर या दूध बेच कर खरीदी है. एक और यूजर ने कमेंट किया- विचार अच्छे हैं, भाई का बहुत सम्मान करता हूं. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है- भैंस बेचने के बाद मैं भी कार पर यही लिखवाऊंगा. एक और यूजर ने कमेंट किया है- मैं भी भैंस लूंगा और दूध बेचकर बाइक खरीदूंगा.

Also Read: OMG! बैंड-बाजा के बिना जमकर थिरके बाराती, कभी देखी न होगी ऐसी साइलेंट बारात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >