Brahmastra 2 और 3 की रिलीज डेट हुई अनाउंस, शिवा के माता-पिता कैसे बने दुश्मन इस राज से उठेगा पर्दा

‘ब्रह्मास्त्र’ की सफलता के बाद, अब अयान मुखर्जी ने फिल्म के दूसरे और तीसरे पार्ट पर से पर्दा उठा दिया है. जी हां अयान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ये अनाउंस कर दिया है कि ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 और पार्ट 3 कब रिलीज होगी.

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा की भारी सफलता के बाद, प्रशंसक फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के पहले पार्ट ने कुछ दिनों में ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. अब ‘ब्रह्मास्त्र’ की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद आज अयान मुखर्जी ने दूसरे और तीसरे पार्ट को लेकर डिटेल्स अनाउंस कर दी है. डायरेक्टर ने ये भी खुलासा कर दिया है कि ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 और पार्ट 3 कब रिलीज होगी.

ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 और पार्ट 3की रिलीज डेट अनाउंस

अयान मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बयान जारी किया और ब्रह्मास्त्र भाग दो और ब्रह्मास्त्र भाग तीन की रिलीज की तारीख का खुलासा किया. उन्होंने घोषणा की कि उनकी फिल्म का दूसरा भाग दिसंबर 2026 में रिलीज होगा, जबकि तीसरा और अंतिम भाग एक साल बाद यानी 2027 में सिनेमाघरों में उतरेगा. अपने बयान में, अयान मुखर्जी ने आश्वासन दिया कि ब्रह्मास्त्र 2 और 3 पहले भाग की तुलना में ‘बड़ा’ होगा और उन्होंने कहा कि वह दोनों फिल्मों को एक साथ बनाएंगे. अयान ने लिखा, “भाग एक पर सभी प्यार और प्रतिक्रिया को अवशोषित करने के बाद … मैं भाग दो और भाग तीन के लिए दृष्टि बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं – जो अब मुझे पता है कि भाग एक की तुलना में बड़ा और अधिक महत्वाकांक्षी होगा!”

एक और बड़ी फिल्म का निर्देशन करेंगे अयान

अयान ने यह भी संकेत दिया कि वह बहुत जल्द एक और फिल्म का निर्देशन करेंगे. उन्होंने लिखा, “मेरे पास साझा करने के लिए एक और खबर भी है … ब्रह्मांड ने मुझे हाल ही में एक बहुत ही खास अवसर दिया है – एक बहुत ही खास फिल्म – में कदम रखने और निर्देशन करने के लिए! फिल्म क्या है… उस पर अधिक जब समय सही हो.”

Also Read: सनी देओल की Gadar 2 से लेकर अक्षय कुमार की Hera Pheri 3 तक, इन 7 सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं फैंस
ब्रह्मास्त्र फिल्म के बारे में

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में पहली बार आलिया और रणबीर की जोड़ी ऑनस्क्रीन सामने आई थी. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं. फिल्म में शाहरुख खान ने भी स्पेशल अपीयरेंस दिया था. स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और अयान मुखर्जी द्वारा निर्मित, ब्रह्मास्त्र ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये के करीब कमाई की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >