BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024 के लिए आवेदन की लास्ट डेट आगे बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से कक्षा 1 से 5वीं, 6 से 8वीं, 9वीं से 10वीं और कक्षा 11वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए होनो वाली शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा कराने की आखिरी तारीख (BPSC TRE 3 Registration ) को बढ़ा दिया गया है.

BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC TRE 3.0 भर्ती 2024 पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है. अंतिम तिथि 26 फरवरी, 2024 तक बढ़ा दी गई है. उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

SSC की नई वेबसाइट लॉन्च, अभ्यर्थियों को भरना होगा अब नया ओटीआर

BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024: जानें कितनी है फीस

इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले सामान्य या अनारक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को बीपीएससी टीआरई 3 के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), महिला उम्मीदवारों और दिव्याांग उम्मीदवारों (40% या अधिक) से संबंधित उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा.

SSC की नई वेबसाइट लॉन्च, अभ्यर्थियों को भरना होगा अब नया ओटीआर

BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन

  • बिहार तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाना होगा.
  • इसके बाद होमपेज पर TRE 3.0 आवेदन के लिए दिए गए लिंक पर क्लिंक करेंगे. जिसके बाद नई विंडो खुल जाएगी.
  • इसके बाद उम्मीदवार (BPSC TRE 3 Registration ) पंजीकरण करें और ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र को भरें.
  • अपना विवरण सत्यापित करें और ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • इस पूरे प्रोसेस के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकलवा लें.

BPSC TRE 3.0 2024: मार्च में होगी परीक्षा

बीपीएससी टीआरई फेज 3 के लिए आवेदन प्रक्रिया10 फरवरी, 2024 से शुरू हुई थी और 23 फरवरी तक ओपन रहेगी. यह परीक्षा 7 मार्च से 17 मार्च, 2024 तक आयोजित की जाएगी. इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन मार्च 2024 में किया जाएगा. इस संबंध में डिटेल्स में जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

तीसरे चरण के लिए अब तक 2.95 लाख रजिस्ट्रेशन

तीसरे चरण में अब तक दो लाख 85 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीयन करा लिया है. जबकि दो लाख 60 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने पैसा जमा कर दिया गया है. अंतिम रूप से परीक्षा में शामिल होने के लिए दो लाख 35 हजार ने फॉर्म कर दिया है. अभ्यर्थी आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024: चौथे चरण में भी निकलेगी बहाली

बता दें कि बीपीएससी की ओर से चौथे चरण में भी शिक्षकों की बहाली होगी. टीआरई 4 परीक्षा अगस्त में होने की संभावना है. इससे पहले मार्च में टीआरई 3.0 होगा. बीपीएससी के चेयरमैन ने बताया था कि सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी नहीं किया जा रहा है, इसलिए इसे सप्लीमेंट्री एग्जाम के तौर पर ले सकते हैं. टीआरई 3 में सप्लीमेंट्री रिजल्ट का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है. उन्होंने यह भी कहा था कि पहले की तरह इस बार भी निगेटिव मार्क्स नहीं रहेंगे. इस बार भी मल्टीपल रिजल्ट दिया जाएगा जबकि भाषा पेपर क्वालिफाइंग ही रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >