Bollywood & TV LIVE Updates: चंकी पांडे की मां का निधन, बॉलीवुड सितारे दे रहे श्रद्धांजलि

Bollywood & TV LIVE Updates : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर आए दिन फैंस के साथ पोस्ट शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने ‘गुडबाय’ के सेट पर गोल्डन रिट्रीवर के एक पप्पी के साथ एक फोटो शेयर की थी. इसे देखकर उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा ने इसे घर लेकर आने की रिक्वेस्ट की है. वहीं, टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने अपनी लेटेस्ट फोटो पोस्ट की, जिसपर एक यूजर ने बेहद भद्दा कमेंट किया. जिसके बाद एक्ट्रेस ने उस यूजर को को मुंह तोड़ जवाब दिया. फिल्म इंडस्ट्री और टीवी की दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ… LIVE Updates

Live Updates
3:14 AM. 11 Jul 21 9:44 PM. 10 Jul

‘कुंडली भाग्य’ में मानसी श्रीवास्तव की इंट्री

‘कुंडली भाग्य’ के दर्शकों को जल्द ही शो में एक नया चेहरा देखने को मिलेगा. इस शो में श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर लीड रोल में हैं. अब शो की टीम नये मेंबर का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. ‘कुंडली भाग्य’ में एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव नजर आएंगी. वह धीरज धूपर के कॉलेज बेस्ट फ्रेंड के रूप में शो के कलाकारों में शामिल होने के लिए तैयार हैं. मानसी शो इश्कबाज में भी नजर आ चुकी हैं. श्रीवास्तव आखिरी बार शो ‘इश्क में मरजावां 2’ में दिखीं थीं.

3:14 AM. 11 Jul 21 9:44 PM. 10 Jul

शिल्पा शेट्टी की लेटेस्ट तसवीर वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की लेटेस्ट तसवीर वायरल हो रही है जिसमें वो मैरून शिमर ड्रेस में नजर आ रही हैं. उनका ये लुक रियेलिटी शो का है और फैंस कमेंट के जरिए अपना प्यार बरसा रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CRJElOPLcPv/ https://www.instagram.com/p/CRJhVpjLqlA/

10:19 PM. 10 Jul 21 4:49 PM. 10 Jul

चंकी पांडे की मां का निधन

बॉलीवुड के फेमस एक्टर चंकी पांडे की मां स्नेलता पांडे का निधन हो गया है. बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

6:59 PM. 10 Jul 21 1:29 PM. 10 Jul

‘मिमी’ फिल्म का रिलीज डेट आया सामने

कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म ‘मिमी’ का रिलीज डेट सामने आ गया हैं. मेकर्स ने ऐलान किया है कि फिल्म 30 जुलाई से जियो सिनेमा और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. वहीं फिल्म का ट्रेलर 13 तारीख रिलीज होगा.

https://www.instagram.com/p/CRIo2ZwrW_o/

6:59 PM. 10 Jul 21 1:29 PM. 10 Jul

खुशी कपूर का लेटेस्ट फोटोशूट

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. तसवीरों में वो बेहद ग्लैमरस लग रही है और उन्होंने लाइट ब्राउन कलर का शर्ट पहना हुआ है. इस पर फैंस से कई सेलेब्स ने कमेंट किया. वहीं उनकी इस फोटो पर बहन जान्हवी कपूर ने लिखा ‘क्वी�� क्या मैं रो सकती हूं’.

https://www.instagram.com/p/CRGrJlJrRmq/

6:59 PM. 10 Jul 21 1:29 PM. 10 Jul

धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार के लिए कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो कहते दिख रहे है कि, “नौकरी करता, साइकिल पर आता-जाता था. फिल्मी पोस्टर में अपनी झलक देखता था. रातों को जागता, अनहोनी ख्वाब देखता. सुबह उठकर आईने से पूछता कि मैं दिलीप कुमार बन सकता हूं क्या?” इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा, “दोस्तों, दिलीप साहब की रूक्सत पर. मेरे…आप के अंदर रूंदे-रूंदे जज्बात ये…उस अजीम फनकार…उस नेक रूह इंसान को…एक श्रद्धांजलि है. वो चले गए. उनकी यादें ना जा पाएगी.”

मुख्य बातें

Bollywood & TV LIVE Updates : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर आए दिन फैंस के साथ पोस्ट शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने ‘गुडबाय’ के सेट पर गोल्डन रिट्रीवर के एक पप्पी के साथ एक फोटो शेयर की थी. इसे देखकर उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा ने इसे घर लेकर आने की रिक्वेस्ट की है. वहीं, टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने अपनी लेटेस्ट फोटो पोस्ट की, जिसपर एक यूजर ने बेहद भद्दा कमेंट किया. जिसके बाद एक्ट्रेस ने उस यूजर को को मुंह तोड़ जवाब दिया. फिल्म इंडस्ट्री और टीवी की दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ… LIVE Updates

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >