Entertainment Updates : ए आर रहमान ने हिंदी बोलने पर एंकर का उड़ाया मजाक, भड़क उठे फैंस ने कर दिया ट्रोल

Entertainment Live update to Bollywood News Live Update : बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना जादू चलाने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सोना के नाम से न्यूयॉर्क में नया इंडियन रेस्तरां खोला है. प्रियंका ने रेस्टोरेंट और डिशेज की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है. वहीं, कोरोना की चपेट में अब तक बॉलीवुड के कई सितारे आ चुके है. अब इसमें बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता परेश रावल का भी नाम जुड़ गया है. परेश रावल ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो कोविड संक्रमित हो गए हैं.

Live Updates
2:32 AM. 28 Mar 21 9:02 PM. 27 Mar

एआर रहमान को किया जा रहा है ट्रोल

दुनियाभर में अपनी गायकी और संगीत का लोहा मनवा चुके संगीतकार एआर रहमान (A R Rehman)अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. इन दिनों वो अपनी फिल्म ’99 सॉन्ग्स’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. अब उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर लोग नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं. इस वीडियो में एआर रहमान एंकर के हिंदी बोलने पर उन्हें ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं और स्टेज से उतर रहे हैं. लेकिन उनका ये मजाक उनपर भारी पड़ गया है. लोग उनके इस व्यवहार को हिंदी भाषा का अपमान बता रहे हैं. देखें वीडियो…

https://www.instagram.com/p/CM3_bzEFc6R/

12:00 AM. 28 Mar 21 6:30 PM. 27 Mar

अतरंगी रे की शूटिंग खत्‍म

अक्षय कुमार अपनी आनेवाली फिल्‍म अतरंगी रे को लेकर भी चर्चा में हैं. फिल्म में सारा अली खान और धनुष भी हैं. वहीं अतरंगी रे की शूटिंग खत्‍म हो गई है. अक्षय कुमार ने अपने को स्‍टार्स को धन्यवाद देते हुए फिल्म का एक नयी तसवीर शेयर की है. इस तसवीर में अक्षय कुमार एक जादूगर को काली टोपी और एक कढ़ाई जैकेट में ताश का बादशाह उठाए दिखाई दे रहे हैं. वह रहस्यमय तरीके से किसी प्लेइंग कार्ड को फ्लैश करते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं.

12:00 AM. 28 Mar 21 6:30 PM. 27 Mar

‘मोलक्‍की’ के लीड कलाकार कोरोना पॉजिटिव

टीवी सीरियल ‘मोलक्‍की’ के लीड कलाकार अमर उपाध्याय और प्रियल महाजन का कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है. इसके चलते शो की शूटिंग टाल दी गई है. ई टाइम्स की खबर के अनुसार अमर उपाध्याय का कोरोनाटेस्ट कुछ समय पहले पॉजिटिव आया था. अब प्रियल का भी टेस्ट पॉजिटिव आया है. फिलहाल शो की शूटिंग रोक दी गई है.

12:00 AM. 28 Mar 21 6:30 PM. 27 Mar

ब्‍वॉयफ्रेंड संग दिखीं इरा खान

आमिर खान की बेटी इरा खान बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं. अपनी वर्क लाइफ के अलावा, वो अपनी लव लाइफ की वजह से भी हमेशा चर्चा में रहती हैं. खबरों की मानें तो, इरा नुपुर शिखरे को डेट कर रही है. वह अक्सर इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती हैं. हाल ही में उन्‍होंने नुपुर शिखर के साथ एक मस्ती वाली तस्वीर शेयर की है. इसमें मूवी डेट भी लिखा हुआ है.

7:43 PM. 27 Mar 21 2:13 PM. 27 Mar

कृति सेनन की फोटो पर अमिताभ बच्चन ने किया ये कमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की हैं. इन तसवीरों में कृति बेहद स्टाइलिश लग रही है. फैंस उनके लुक पर खूब सारे कमेंट्स कर रहे है. वहीं, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उनकी फोटो पर वॉव लिखा है, जो वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/CM30Ua8gZg3/

7:43 PM. 27 Mar 21 2:13 PM. 27 Mar

रणबीर कपूर हुए कोरोना से ठीक

रणबीर कपूर के फैंस के लिए अच्छी खबर हैं. रणबीर ने कोरोना को मात दे दी है और वो अब बिल्कुल ठीक है. इसकी जानकारी उनके अंकल रणधीर कपूर ने दी है. उन्होंने बताया कि ‘ऱणबीर अब बिल्कुल ठीक हैं. मैं उनसे मिला भी.’

मुख्य बातें

Entertainment Live update to Bollywood News Live Update : बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना जादू चलाने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सोना के नाम से न्यूयॉर्क में नया इंडियन रेस्तरां खोला है. प्रियंका ने रेस्टोरेंट और डिशेज की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है. वहीं, कोरोना की चपेट में अब तक बॉलीवुड के कई सितारे आ चुके है. अब इसमें बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता परेश रावल का भी नाम जुड़ गया है. परेश रावल ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो कोविड संक्रमित हो गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >