Bollywood & TV LIVE : सलमान खान ने रिलीज किया ‘मेजर’ का हिंदी टीजर, लिखा इसे कहते हैं धमाकेदार…

Bollywood, Indian TV Actress Latest update Breaking News : एक्ट्रेस लीजा हेडन (Lisa Haydon) जल्द ही अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. इस बीच लीजा ने सोशल मीडियो पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाई हैं. एक्ट्रेस एक्ट्रेस 74वें बाफ्टा अवॉर्ड (BAFTA Awards 2021) सेरेमनी का हिस्सा हैं. उन्हें इस अवॉर्ड शो का प्रजेंटर बनने का मौका मिला है. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी नयी तसवीरें पोस्ट की है. वहीं, टीवी शो अनुपमा की अल्पना बुच और निधि शाह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं.

Live Updates
1:39 AM. 13 Apr 21 8:09 PM. 12 Apr

सलमान खान ने जारी किया मेजर का हिंदी टीजर

26/11 आतंकवादी हमले में शहीद हुए मेजर जवान दिवंगत संदीप उन्नीकृष्णन के जीवनी पर बनी फिल्म ‘मेजर’ का टीजर जारी कर दिया गया है. सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर जारी करते हुए लिखा, इसे कहते हैं धमाकेदार टीजर. इसे लॉन्च करके वाकई बहुत खुश और गौरवान्वित हूं. पूरी टीम को बधाई और मेजर संदीप उन्नीकृष्णन को सलाम.

1:39 AM. 13 Apr 21 8:09 PM. 12 Apr

एक्ट्रेस पत्रलेखा के पिता का निधन

सिटी लाइट्स एक्ट्रेस पत्रलेखा के पिता का निधन हो गया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है और अपने पिता की एक तसवीर भी शेयर की है. सोनम कपूर, भूमि पेडनेकर से लेकर अली फजल तक कई कलाकारों ने उनके पिता को श्रद्धाजंलि दी है और इस दुखद घड़ी में उन्हें हौसला रखने की बात कही है.

https://www.instagram.com/p/CNkIM64nTQ7/

1:39 AM. 13 Apr 21 8:09 PM. 12 Apr

दीपिका पादुकोण ने MAMI के चेयरपर्सन पद से दिया इस्तीफा

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (MAMI) फिल्म फेस्टिवल के चेयरपर्सन पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी शेयर की. एक्ट्रेस ने इस्तीफा देने की वजह का भी खुलासा किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में बताया है कि, उन्हें इस बात का एहसास हुआ है कि उनके पास इस वक्त जितना काम है, उसमें वो MAMI को उतना फोकस और ध्यान नहीं दे पाएंगी. बता दें कि, 2019 में आमिर खान की पत्नी किरण राव को रिप्लेस कर दीपिका पादुकोण को MAMI की चेयरपर्सन बनाया गया था.

6:42 PM. 12 Apr 21 1:12 PM. 12 Apr

नहीं देखा होगा वहीदा रहमान का ये अंदाज

बॉलावुड एक्ट्रेस वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) की बेटी काश्वी रेखी (Kashvi Rekhy) ने एक बेहद स्पेशल फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. तसवीर में वो दोनों समुद्र में गोते लगाते हुए दिख रहे है. वहीदा का ये अंदाज फैंस को काफी पसन्द आ रहा है.

https://www.instagram.com/p/CNhbkgnpZCg/

6:42 PM. 12 Apr 21 1:12 PM. 12 Apr

BAFTA अवॉर्ड्स विनर्स की लिस्ट

यहां देखिए विनर्स की लिस्ट….

बेस्ट फिल्म- नोमाडलैंड

आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म- प्रॉमिसिंग यंग वुमन

डायरेक्टर- Chloé Zhao (नोमाडलैंड)

ओरिजनल स्क्रीनप्ले- प्रॉमिसिंग यंग वुमन

लीडिंग एक्ट्रेस– फ्रांसिस मैकडोरमैंड (नोमाडलैंड)

लीडिंग एक्टर– एंथनी होपकिन्स ( द फादर)

सपोर्टिंग एक्ट्रेस– युह जुंग योन (मिनारी)

सपोर्टिंग एक्टर– डैनी कलय्यू श्रजुदास एंड द ब्लैक मसीहा)

डॉक्यूमेंट्री– पिप्पा एहरलिच, जेम्स रीड, क्रैग फोस्टर (माई ओक्टोपस टीचर)

एनिमेटेड फिल्म– पेटे डॉक्टर, डाना मुरे (सोल)

ब्रिटिश शॉर्ट एनिमेशन– मोल हिल, लॉरा डनकाल्फ ( द आउल एंड द पुसी कैट)

ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म– फराह नबुलसी(द प्रेजेंट)

6:42 PM. 12 Apr 21 1:12 PM. 12 Apr

Nomadland का जलवा

द ब्रिटिश अकादमी ऑफ फिल्म और टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) 2021 में में फिल्म नोमाडलैंड का जलवा देखने को मिला. नोमाडलैंड को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला. साथ ही इस फिल्म ने अपने नाम कई सारे अवॉर्ड्स भी किए.

मुख्य बातें

Bollywood, Indian TV Actress Latest update Breaking News : एक्ट्रेस लीजा हेडन (Lisa Haydon) जल्द ही अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. इस बीच लीजा ने सोशल मीडियो पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाई हैं. एक्ट्रेस एक्ट्रेस 74वें बाफ्टा अवॉर्ड (BAFTA Awards 2021) सेरेमनी का हिस्सा हैं. उन्हें इस अवॉर्ड शो का प्रजेंटर बनने का मौका मिला है. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी नयी तसवीरें पोस्ट की है. वहीं, टीवी शो अनुपमा की अल्पना बुच और निधि शाह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >