Bihar Board 10th Result 2023: जारी होने वाला है बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट, इन लिंक के जरिए चेक करें परिणाम

Bihar Board 10th Result 2023, Bihar Board Matric Ka Result,know how to check your bseb 10th result: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है.

Bihar Board 10th Result 2023, Bihar Board Matric Ka Result,know how to check your bseb 10th result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं कक्षा का परिणाम 2023 की घोषित करने वाला है. छात्र बिहार 10वीं रिजल्ट 2023 Results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं. बता दें कि परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया गया था.

लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार हुआ खत्म

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है. जिसे स्टूडेंट्स रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके चेक कर सकते हैं.

लॉगिन क्रेडेंशियल आवश्यक

बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम देखने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल रोल नंबर और रोल कोड हैं. छात्रों को अपने प्रवेश पत्र तैयार रखने चाहिए क्योंकि प्रवेश पत्र पर इन सूचनाओं का उल्लेख किया गया है.

बिहार 10वीं के नतीजे SMS से भी कर सकते हैं चेक

बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं. SMS के जरिए परिणाम चेक करने के लिए छात्र को मोबाइल फोन के मैसेज बाॅक्स में BIHAR10 के साथ अपने रोल नंबर टाइप कर 56263 पर भेजना होगा.

बिहार बोर्ड हेल्पलाइन नंबर

ईमेल: bseb हेल्प डेस्क@gmail.com फोन नंबर: 0612-2232074, 2232257, 2232239, 2230051, 2232227, 8757241924, 7563067820

मोबाइल से रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.

  • Matric Result के लिंक पर क्लिक करें.

  • रोल नंबर और रोल कोड डालें.

  • कैप्चा कोड डालकर व्यू के बटन पर क्लिक करें.

  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा.

  • भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट लें

इन लिंक के जरीए चेक करें परीक्षा परिणाम

  • Bihar board result 2023 direct link

  • results.biharboardonline.com

  • biharboardonline.bihar.gov.in

इंटर का रिजल्ट जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए लगभग 17 लाख स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था. वहीं, 12वीं परीक्षा में 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. बता दें कि इंटर रिजल्ट 21 मार्च को जारी किया गया था.

बीते सालों में कब आया रिजल्ट

  • 2022 31 मार्च

  • 2021 5 अप्रैल

  • 2020 26 मई

  • 2019 6 अप्रैल

  • 2018 26 जून

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >