Bholaa के विलेन दीपक डोबरियाल तब्बू संग करना चाहते थे रोमांस, कारण जान उड़ जाएंगे होश

भोला स्टार दीपक डोबरियाल ने खुलासा किया कि वो तब्बू संग ऑनस्क्रीन रोमांस करना चहते हैं. उन्होंने कहा, अगर मौका मिलेगा, तो बिना अपने रोल की परवाह किये बिना हामी भर दूंगा.

होमी अदजानिया की वेब सीरीज सास, बहू और फ्लेमिंगो में राकिश प्रतिपक्षी की भूमिका निभाने के लिए तारीफ प्राप्त कर रहे दीपक डोबरियाल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. चाहे वह तनु वेड्स मनु फ़्रैंचाइजी में अद्वितीय ‘पप्पी भय्या’ हों, या हिंदी मीडियम हो, एक्टर हर करिदार में आसानी से फिट बैठ जाते हैं. उन्हें इससे पहले अजय देवगन स्टारर फिल्म भोला में देखा गया था. जहां उनके किरदार ने काफी प्रसिद्धि हासिल की थी.

सास, बहू और फ्लेमिंगो को लेकर क्या बोले डीपक डोबरियाल

ई-टाइम्स से बात करते हुए सास, बहू और फ्लेमिंगो प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए डीपक डोबरियाल ने कहा, बहुत सारे लोग मेरे बारे में यह नहीं जानते हैं, लेकिन जब भी मैं किसी प्रोजेक्ट को पूरा करता हूं, तो मैं गंजा हो जाता हूं. यह आगे बढ़ने का संकेत है. होमी और मैंने कुछ समय पहले एक साथ काम करने पर चर्चा की थी, और मैंने एक दिन उन्हें अपने गंजे लुक की एक सेल्फी भेजी, जिसमें लिखा था, ‘नया रोल नई तैयारी’. होमी ने तुरंत फोन किया और कहा कि उनके मन में मेरे लिए कुछ है और पूछा कि क्या मैं 100% इसे पूरा कर पाऊंगा. मैंने उनसे कहा कि मैं इसे पूरा कर पाऊंगा या नहीं, मैं इसकी गारंटी नहीं दे सकता, लेकिन निश्चिंत रहें, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा.

ओटीटी दे रहा शानदार ऑप्शन

ओटीटी स्पेस पर मिल रहे अवसर को लेकर दीपक ने कहा, अवसरों से अधिक, मुझे लगता है कि यह अभिनेताओं के लिए बहुत आवश्यक सम्मान लाता है, जो कुछ साल पहले तक, अत्यधिक प्रतिभाशाली होने के बावजूद किसी फिल्म या टीवी शो के आने का इंतजार करते रहते थे. वह अब ओटीटी पर अपनी जबरदस्त एक्टिंग से छाये हुए हैं.

स्पोर्ट्स फिल्म में काम करना चाहते हैं दीपल डोबरियाल

दीपल डोबरियाल से जब पूछा गया कि आप आगे किस कैरेक्टर में एक्सप्लोर करना चाहेंगे. जिसपर उन्होंने कहा, विडंबना यह है कि मेरे व्यक्तित्व का कोई भी पहलू जिसके बारे में मैं भावुक हूं, वह बड़े पर्दे पर एक भूमिका में तब्दील नहीं होता है. उदाहरण के लिए, मुझे हर तरह के खेल खेलना पसंद है, चाहे वह टेबल टेनिस हो, बैडमिंटन हो या क्रिकेट. हालांकि आज तक मैंने कोई स्पोर्ट्स फिल्म नहीं की है. इसी तरह, लोग कहते हैं अरे तुम तो काफी रोमांटिक हो, लेकिन फिर से, मेरी किटी में कोई रोमांटिक फिल्म नहीं है!

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13: स्टंट करते हुए कंटेस्टेंट की हालत हुई टाइट…बोली- रात को पता नहीं चलता दर्द कौन…

तब्बू संग रोमांस करना चाहते हैं दीपल डोबरियाल

रोमांस की बात करें तो, आपने हाल ही में कहा था कि आप एक प्रेम कहानी में तब्बू के साथ जोड़ी बनाना चाहते हैं…उन्होंने कहा, अरे वो तो खतरनाक के चक्कर में स्टेटमेंट निकल गया. गंभीरता से कहूं तो, मैं तब्बू के साथ काम करने के किसी भी अवसर पर कूद पड़ूंगा, मेरी भूमिका और चरित्र की परवाह किए बिना. अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर दीपक ने कहा, मेरे पास सेक्टर 36 है. उसके बाद, मैं राम रेड्डी की अनटाइटल्ड परियोजना करूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >