Bhediya Movie Review: जानें लोगों को कैसी लगी फिल्म ‘भेड़िया’, तरण आदर्श ने सिर्फ एक शब्द में किया रिव्यू

वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म भेड़िया को ऑडियंस और क्रिटिक्स अच्छे रिव्यू दे रहे है. ट्विटर पर यूजर्स भी फिल्म भेड़िया को अच्छा बता रहे है. मूवी में कृति सेनन, दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी अहम किरदार में है.

Bhediya twitter Movie Review: वरुण धवन, कृति सेनन, दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी स्टारर मूवी ‘भेड़िया’ काफी इंतजार के बाद आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में जबरदस्त एक्शन और धांसू वीएफएक्स है. ट्रेलर देखकर दर्शक काफी इम्प्रेस हो गए थे और अब मूवी को लेकर ट्विटर पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे है. अमर कौशिक हॉरर कॉमेडी पब्लिक को कैसी लगी, चलिए आपको बताते है.

फिल्म भेड़िया को कितने स्टार मिले?

वरुण धवन और कृति सनोन स्टारर फिल्म भेड़िया को ऑडियंस और क्रिटिक्स अच्छे रिव्यू दे रहे है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसे साढ़े तीन स्टार दिए है. इसका रिव्यू देते हुए उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, लुभावना. निर्देशक अमर कौशिक ने इसे फिर से सही किया है. नॉवेल कान्सेप्ट. अत्याधुनिक वीएफएक्स. सुपर फिनाले… एक एंटरटेनर जो बड़े पर्दे पर देखने के लिए है. साथ ही उन्होंने लोगों से मूवी देखने के लिए कहा है.


यूजर्स दे रहे रिव्यू

ट्विटर पर यूजर्स भी फिल्म भेड़िया को अच्छा बता रहे है. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, बदलापुर के बाद वरुण धवन की सर्वश्रेष्ठ कृतियों में से एक है भेड़िया. उन्हें और पूरी टीम को कल के लिए सिनेमा में ब्लॉकबस्टर सफलता की शुभकामनाएं. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, वरुण धवन ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक दिया है. कृति सेनन ने अच्छा काम किया है. कहानी अच्छी है और कॉमेडी भी.

ओवसीज सेंसर बोर्ड मेंबर उमैर संधू ने फिल्म भेड़िया का रिव्यू देते हुए लिखा, भेड़िया कॉमेडी और हॉरर का एक अनूठा मिश्रण है जो आपको पूरी तरह से प्रभावित करता है. बॉक्स ऑफिस पर इस एंटरटेनर के पास निश्चित रूप से दर्शकों को गुदगुदाने का मौका है. दर्शकों को ये एक रोलर कोस्टर अनुभव देगी. इम्प्रेसिव.


फिल्म भेड़िया कितना कमाएगी?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन की फिल्म भेड़िया मूवी ओपनिंग डे पर 8-9 करोड़ की कमाई कर सकती है. बता दें कि पिछली बार एक्टर कियारा आडवाणी के साथ फिल्म जुग जुग जियो में दिखे थे. इसमें नीतू कपूर और अनिल कपूर भी थे, जो वरुण के माता-पिता के रोल में थे.

Also Read: Bhediya Box Office Prediction: दृश्यम 2 के आगे क्या होगा भेड़िया का हाल? जानें पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >