‍Bengal Chunav 2021 Update: बंगाल आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही ये बात

TMC manifesto BJP Live candidate List |Assembly election 2021 update : बंगाल आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि पूरे पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की उम्मीद जगी है. बंगाल की जनता कह रही है कि इस बार भाजपा के सुशासन को ही चुनेगी. मोदी 18 मार्च (गुरुवार) को पुरुलिया में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले, ममता बनर्जी ने मां-माटी-मानुष के नाम के साथ तृणमूल कांग्रेस का घोषणा पत्र ‘दीदीर 10 ओंगीकार’ जारी किया. इसके पूर्व, ममता बनर्जी का नंदीग्राम दौरा रद्द कर दिया गया है. उन्हें 19-20 मार्च को अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार के लिए जाना था. बंगाल चुनाव की सभी खबरों बने रहें www.prabhatkhabar.com पर.

Live Updates
3:09 AM. 18 Mar 21 9:39 PM. 17 Mar

बंगाल आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही ये बात

बंगाल आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि पूरे पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की उम्मीद जगी है. बंगाल की जनता कह रही है कि इस बार भाजपा के सुशासन को ही चुनेगी. मोदी 18 मार्च (गुरुवार) को पुरुलिया में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

3:03 AM. 18 Mar 21 9:33 PM. 17 Mar

टाटा तृणमूल…

भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल में नया पैरोडी लांच किया है. इसमें तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी को झूठ बोलने वाली पीशी (बुआ) करार दिया गया है और कहा गया है कि इस बार बंगाल में गेरुआ कमल का फूल खिलेगा. गीत के बोल हैं- मिथ्येवादी पीसी गो टाटा तृणमूल, बांग्लाय एबार फूटबे गेरुआ पद्म फूल. बड़ो लोकेर बेटी लो… लंबा-लंबा चूल… तोमार माथाय बेंधे देबो लाल गेंदा फूल की धुन पर बनी इस पैरोडी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

2:56 AM. 18 Mar 21 9:26 PM. 17 Mar

बंगाल में पत्नी के चुनाव लड़ने पर  IPS ऑफिसर का ट्रांसफर

बंगाल में पत्नी के चुनाव लड़ने की वजह से आइपीएस ऑफिसर का तबादला कर दिया गया. हावड़ा के ग्रामीण एसपी सौम्या राय को गैर-निर्वाचन कार्य में लगा दिया गया है, क्योंकि उनकी पत्नी लवली मित्रा तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर बंगाल विधानसभा का चुनाव लड़ रही हैं. लवली को ममता बनर्जी की पार्टी ने सोनारपुर दक्षिण से अपना उम्मीदवार बनाया है. जब तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक लवली के पति सौम्या को मुख्यालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है. उनकी जगह श्रीहरि पांडेय को हावड़ा का नया ग्रामीम एसपी नियुक्त किया गया है.

12:20 AM. 18 Mar 21 6:50 PM. 17 Mar

केंद्रीय योजनाओं का ���ाम बदला

भाजपा प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि ममता बनर्जी ने जितनी परियोजनाओं की बात अपने घोषणा पत्र में कही है, वे सारी केंद्रीय परियोजनाएं हैं. तृणमूल कांग्रेस की सरकार केंद्र की योजनाओं के नाम बदलकर उसे राज्य की योजना बता रही है.

12:20 AM. 18 Mar 21 6:50 PM. 17 Mar

हर साल TET की परीक्षा नहीं ले पायीं

भाजपा ने कहा कि बंगाल की ममता बनर्जी सरकार हर साल टीईटी की परीक्षा तक लेने में नाकाम रही.

12:20 AM. 18 Mar 21 6:50 PM. 17 Mar

कितने लोगों को रोजगार मिला, उसका हिसाब दे सरकार

भाजपा नेता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि ममता बनर्जी ने काफी उपलब्धियां गिना दीं. लेकिन, आज तक वह यह नहीं बता पायीं कि किस क्षेत्र में कितने लोगों को रोजगार मिला. वह सिर्फ घोषणाएं ही करती हैं.

मुख्य बातें

TMC manifesto BJP Live candidate List |Assembly election 2021 update : बंगाल आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि पूरे पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की उम्मीद जगी है. बंगाल की जनता कह रही है कि इस बार भाजपा के सुशासन को ही चुनेगी. मोदी 18 मार्च (गुरुवार) को पुरुलिया में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले, ममता बनर्जी ने मां-माटी-मानुष के नाम के साथ तृणमूल कांग्रेस का घोषणा पत्र ‘दीदीर 10 ओंगीकार’ जारी किया. इसके पूर्व, ममता बनर्जी का नंदीग्राम दौरा रद्द कर दिया गया है. उन्हें 19-20 मार्च को अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार के लिए जाना था. बंगाल चुनाव की सभी खबरों बने रहें www.prabhatkhabar.com पर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >