Bareilly News: पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी को छह महीने बाद किया गिरफ्तार, 15 हजार का है इनाम

जनपद के थाना देवरनिया के गांव भदरक निवासी ललित कुमार ने छह महीने पहले सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. वह मुकदमा कायम होने के बाद यह फरार हो गया.पुलिस काफी समय से तलाश में थी. मगर वह हाथ नहीं आया.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को देवरनिया थाना पुलिस ने छह महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर 15000 का इनाम घोषित था. उसके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के साथ ही रंगदारी समेत अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.

जनपद के थाना देवरनिया के गांव भदरक निवासी ललित कुमार ने छह महीने पहले सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. वह मुकदमा कायम होने के बाद यह फरार हो गया.पुलिस काफी समय से तलाश में थी. मगर वह हाथ नहीं आया. इसके चलते 15000 का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर नैनीताल रोड स्थित बसुधरन ढाल से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के साथ छेड़छाड़ और रंगदारी समेत कई मुकदमें दर्ज हैं. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बरेली से बाहर चला गया था.वहाँ पेंटिंग का काम कर रहा था. मगर जरूरी काम से घर आया था. इसी दौरान गिरफ्तार हो गया.

रिपोर्ट: मुहम्मद साजिद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >