OMG! बैंड-बाजा के बिना जमकर थिरके बाराती, कभी देखी न होगी ऐसी साइलेंट बारात

Silent Wedding Video Viral – वीडियो की शुरुआत एक कैप्शन से होती है. लिखा हुआ है- न्यू एज साइलेंट बारात. इसके बाद पूरे वीडियो में लोग डांस करते और झूमते नजर आते हैं. असल में दूल्हे सहित सभी बारातियों ने हेडफोन लगा रखा है. इस पर गाने सुनते हुए ये लोग नाच रहे हैं.

New Age Silent Baraat Video Viral : बारात का मतलब होता है बैंड-बाजा, धूम-धड़ाका और ढेर सारी मस्ती. लेकिन अगर कोई बारात बिल्कुल साइलेंट अंदाज में निकले और उसमें शामिल लोग यानी बाराती आपको नाचते भी नजर आ जाएं, तो आप क्या कहेंगे? क्याें, हैरान हो गए ना? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है. इस वीडियो में न कोई ढोल बजा रहा है और न ही कोई डीजे. सभी बाराती हेडफोन लगाये हैं और बिना किसी शोर-शराबे के डांस कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स एक से बढ़कर एक कमेंट्स कर रहे हैं.

‘न्यू एज साइलेंट बारात’

वीडियो की शुरुआत एक कैप्शन से होती है. लिखा हुआ है- न्यू एज साइलेंट बारात. इसके बाद पूरे वीडियो में लोग डांस करते और झूमते नजर आते हैं. असल में दूल्हे सहित सभी बारातियों ने हेडफोन लगा रखा है. इस पर गाने सुनते हुए ये लोग नाच रहे हैं. यह वीडियो कुछ दिन पहले शेयर किया गया है. अभी तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं. इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने इसे शेयर भी किया है.

Also Read: VIRAL: एक चीकू की कीमत 1 लाख रुपये, नोएडा की गलियों में लगा पोस्टर इंटरनेट पर छा गया

‘कभी सोचा भी नहीं था कि…’

न्यू एज साइलेंट बारात के इस वीडियो को देखने वाले लोगों की राय इस कंसेप्ट पर बंटी हुई दिखाई देती है. जहां कुछ लोगों ने बारात के इस कंसेप्ट को लेकर अपनी सहमति जतायी है. वहीं, कुछ लोग इसके खिलाफ भी बोल रहे हैं. यह वीडियो डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और इंस्टाग्राम यूजर शिवांगी शिवहरे ने शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा है कि कभी सोचा भी नहीं था कि इस तरह की डीजे पार्टी में शामिल होने का मौका मिलेगा. यही नहीं, शिवांगी ने लोगों से भी यह पूछ लिया कि क्या आप भी इस तरह की पार्टी में आएंगे?

समाज के प्रति एक विचारशील इशारा

इंस्टाग्राम यूजर शिवांगी शिवहरे द्वारा शेयर किये जाने के बाद यह वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक बारात में लोग हेडफोन पहने हुए खुशी से नाच-झूम रहे हैं. बारात के लिए यह एक अनोखा और नया ट्रेंड हैं, जहां लोग हेडफोन के जरिये म्यूजिक सुनते हैं. इससे एक शोर-मुक्त माहौल बनता है. साइलेंट बारात (Silent Baraat) न केवल नये तरह के एंटरटेनमेंट के लिए एक रचनात्मक समाधान है, बल्कि आसपास के लोग और समाज के प्रति एक विचारशील इशारा भी है.

Also Read: WATCH: स्वेटर के रोएं निकालने का इन्होंने निकाला देसी जुगाड़, यह छोटी सी चीज हो रही कारगर; देखें VIRAL VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >