एक दिन की हड़ताल और बंगाल में 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी निबटा लें अपना काम

Bank Strike: एक दिन के राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का पश्चिम बंगाल में जबर्दस्त असर देखा जायेगा. इस एक दिन की हड़ताल की वजह से राज्य में 5 दिन तक बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी. जी हां, 27 जनवरी को होने वाली हड़ताल से पहले 4 दिन तक बंगाल में बैंक बंद रहेंगे. 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से लेकर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस तक बैंकों में सरकारी छुट्टी रहेगी. इसके बाद 27 जनवरी को हड़ताल. इसलिए समय रहते बैंक के सारे काम निबटा लें.

Bank Strike: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की एक दिन की हड़ताल से पश्चिम बंगाल में 5 दिन तक बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगीं. जी हां. बैंकों में 5 दिन की छुट्टी रहेगी. इसलिए अपना काम हड़ताल से पहले निबटा लें. दरअसल, सप्ताह में 5 कार्य दिवस और शनिवार को पूरी छुट्टी की मांग करते हुए 27 जनवरी 2026 को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. इससे जनवरी के अंत में लगातार 5 दिन तक बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी.

27 जनवरी को यूएफबीयू ने किया है हड़ताल का ऐलान

पश्चिम बंगाल में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सरकारी छुट्टी होती है. इसलिए उस दिन बैंक बंद रहेंगे. 24 जनवरी चौथा शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है. गणतंत्र दिवस के अगले दिन 27 जनवरी को यूएफबीयू ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है. इस तरह पश्चिम बंगाल में जनवरी के महीने में लगातार 5 दिन तक बैंक बंद रहेंगे.

बैंक कर्मचारियों की यूनियनों की क्या हैं प्रमुख मांगें?

  • बैंक कर्मचारी मासिक दूसरे व चौथे शनिवार के अलावा शेष शनिवारों को भी छुट्टी चाहते हैं.
  • मार्च 2024 के वेतन समझौते में इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) ने इस पर सहमति दी थी, लेकिन केंद्र ने अब तक अधिसूचना जारी नहीं की.
  • यूनियनें सोमवार से शुक्रवार तक 40 मिनट अतिरिक्त समय काम करने को तैयार हैं.
  • रिजर्व बैंक, एलआईसी, जीआईसी, स्टॉक एक्सचेंज और अन्य सरकारी दफ्तरों में पहले से ही सप्ताह में 5 दिन काम का प्रचलन है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Bank Strike: ग्राहकों के लिए सलाह

डिजिटल बैंकिंग, एटीएम और चेक समय से जमा करवा लें. हड़ताल के कारण चेक क्लियरिंग, नकदी निकासी और लेन‑देन प्रभावित हो सकते हैं. UFBU 9 प्रमुख यूनियनों का संगठन है, जो पब्लिक सेक्टर और पुराने निजी बैंकों के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है.

इसे भी पढ़ें

बैंक पहुंचे कर्मचारी, बंद रखा काम, ग्राहकों को हुई दिक्कत

24 व 25 की बैंक हड़ताल पर 18 की बैठक में होगा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >