Dream Girl 2: 7 जुलाई नहीं अब इस दिन ‘पूजा’ को कर पाएंगे आप कॉल, आयुष्मान खुराना ने शेयर की नयी रिलीज डेट

ड्रीम गर्ल 2 अब 7 जुलाई को रिलीज नहीं होने वाली. आयुष्मान खुराना ने रिलीज डेट बताते हुए लिखा, मेरे प्रिय आशिकों, चार साल बाद आपके दिल का टेलीफोन फिर से रिंग रिंग होगा…अब इसके लिए तैयारी भी तो शानदार, धमाकेदार होनी चाहिए ना ?

Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) को लेकर नया अपडेट सामने आया है. हाल ही में मूवी का टीजर जारी किया गया था, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हो गए थे. अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो मूवी की रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी गई है. अब फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होने वाली है.

ड्रीम गर्ल 2 अब 7 जुलाई को नहीं होगी रिलीज

कॉमेडी फिल्म ड्रीम गर्ल को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था. जिसके बाद इसका सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 आ रहा है. पहले ये मूवी 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये 25 अगस्त को रिलीज होगी. इस बारे में बताते हुए आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, मेरे प्रिय आशिकों, चार साल बाद आपके दिल का टेलीफोन फिर से रिंग रिंग होगा…अब इसके लिए तैयारी भी तो शानदार, धमाकेदार होनी चाहिए ना ?

https://www.instagram.com/reel/CrZ3FEYI_ED/
25 अगस्त को रिलीज होगी ड्रीम गर्ल 2

आगे पोस्ट में आयुष्मान खुराना लिखते है, तो थोड़ा और करो इंतजार और कीप सेंडिंग लॉट्स ऑफ प्यार. अब 7 का साथ नहीं पूजा की किस ऑन अगस्त पच्चीस. इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, पच्चीस बड़ी है मस्त-मस्त क्योंकि पूजा ड्रीम गर्ल आ रही है 25 अगस्त को. इस पोस्ट पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, फाइनली कोई अच्छी मूवी. एक यूजर ने लिखा, इंतजार है.

Also Read: Baazigar में शिल्पा शेट्टी वाला रोल इस एक्ट्रेस को हुआ था ऑफर, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान
ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान और अनन्या

रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ड्रीम गर्ल साल 2019 में आई थी और ये सुपरहिट रही थी. इसमें आयुष्मान खुराना के साथ नुसरत भरूचा थी. वहीं, ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान और अनन्या पांडे है. यह फिल्म राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है. इसमें परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, विजय राज, अन्नू कपूर, सीमा पाहवा, मनोज जोशी, अभिषेक बनर्जी और मनजोत सिंह भी अहम रोल में है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >