Asur 2 से लेकर Farzi तक, फ्री में देखें ये धांसू वेब सीरीज, सस्पेंस-थ्रिलर का मिलेगा डबल डोज

1 / 1
Asur 2 से लेकर Farzi तक, फ्री में देखें ये धांसू वेब सीरीज, सस्पेंस-थ्रिलर का मिलेगा डबल डोज
फुल स्क्रीन में देखें

Asur 2 से लेकर Farzi तक, फ्री में देखें ये धांसू वेब सीरीज, सस्पेंस-थ्रिलर का मिलेगा डबल डोज

अगर आप घर बैठे कुछ बेहतरीन वेब सीरीज को एन्जॉय करना चाहते हैं, वो भी बिना एक रुपए खर्च किए तो ये है आपके लिए कुछ शानदार वेब सीरीज, जिन्हें आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

आज के जमाने में लोगों को एंटरटेनमेंट के लिए बाहर जाने से ज्यादा घर बैठकर आराम से ओटीटी पर मूवीज वेब सीरीज एन्जॉय करना पसंद है, ये उनके लिए ज्यादा आसान और किफायती भी है. ऐसे में क्या आपको पता है कि कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म ऐसे हैं, जहां आपको एंटरटेनमेंट के लिए एक भी रुपए खर्च करने कि जरूरत नहीं है. तो ये है आप के लिए 8 ऐसी बेहतरीन वेब सीरीज जिन्हें आप बिल्कुल मुफ्त में एंजॉय कर सकते हैं.

फर्जी

शाहिद कपूर और विजय सेतुपति स्टारर ‘फर्जी’ ने साल 2023 में लोगों के दिलों पर खूब राज किया. फर्जी में शाहिद कपूर एक आर्टिस्ट का किरदार निभा रहे हैं, जो पैसों और प्रिंटिंग के जादू में ऐसा खोता हैं, कि उसे सही और गलत में कोई फर्क नजर नहीं आता. इस सीरीज को 37.1 मिलियन दर्शकों की ओर से देखा जा चुका है. ये सीरीज आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

असुर सीजन 2

अरशद वारसी और बरून सोब्ती स्टारर असुर सीजन 2, 2020 में रिलीज हुई सीरीज ‘असुर’ की सीक्वल है. पहला सीजन जहां खत्म हुआ था, इस सीजन की कहानी वहीं से शुरू हो रही है. इस सीजन में शुभ जोशी की तलाश जारी है. इस वेब सीरीज को आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं. इस सीरीज को 21 मिलियन दर्शकों द्वारा देखा गया है. इसे आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

ताली

सुष्मिता सेन स्टारर वेब सीरिज ‘ताली’ में एक्ट्रेस श्रीगौरी सावंत नामक एक ट्रांसजेंडर कि भूमिका निभा रही हैं, जो अपने समाज के हितों के लिए लड़ाई लड़ती है, ताकि किन्‍नरों को उनका हक मिले. इस सीरीज को 17.8 मिलियन दर्शकों द्वारा देखा गया है. इसे आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

Also Read: Horror Web Series: रोंगटे खड़े कर देंगी ये 8 हॉरर वेब सीरीज, OTT पर अभी करें एंजॉय

कोड एम

ये सीरीज एक थ्रिलर ड्रामा है. इसमें जेनिफर विंगेट और रजत कपूर मौजूद हैं. ये कहानी मेजर मोनिका मेहरा की है, जिनकों कारगिल डे सेलिब्रेशन में मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जाती है. इस सीरीज को आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

Also Read: Aashram 4 OTT Release Date: बॉबी देओल की आश्रम 4 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

कालकूट

2023 में रिलीज हुई कालकूट एक बेहतरीन क्राइम ड्रामा है, जिसमें विजय वर्मा और श��वेता त्रिपाठी लीड रोल में मौजूद हैं. इस सीरीज में एक ईमानदार पुलिस अधिकारी की कहानी को दिखाया गया है, जो एक एसिड अटैक के केस को सुलझाने में लगे हुए होते हैं. इसे आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

इंस्पेक्टर अविनाश

नीरज पाठक की निर्देशित इंस्पेक्टर अविनाश एक शानदार क्राइम थ्रिलर है जिसमें रणदीप हुडा और उर्वशी रौतेला जैसे बेहतरीन कलाकार लीड रोल में मौजूद हैं. इसकी कहानी एक स्पेशल फोर्स को लीड करने वाले कर्मठ पुलिस अधिकारी के जीवन पर आधारित है. इसे आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

कैसी ये यारियां

नीति टेलर और पार्थ समथान स्टारर कैसी ये यारियां यंगस्टर्स के बीच सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली रोमांटिक सीरीज में से एक है. इस सीरीज में रोमांस और दोस्ती का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है. इसे आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

Broken But Beautiful

2018 में रिलीज हुई ब्रोकन बट ब्यूटीफुल एक रोमांटिक सीरीज है जिसमें एक्टर विक्रांत मैसी और हरलीन सेठी लीड रोल में मौजूद हैं. साथ ही इसमें सिद्धार्थ शुक्ला, जितिन गुलाटी और अनुजा जोशी जैसे एक्टर्स भी मौजूद हैं. इसे आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

Also Read: Suspense Thriller Web Series: अगर आप हैं स्पाई-थ्रिलर के शौकीन, तो देखिए ये 8 वेब सीरीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >