Halloween 2022: स्टारकिड्स पर चढ़ा हैलोवीन का रंग, आर्यन खान से लेकर अनन्या पांडे दिखे इस अंदाज में,VIDEO

मुंबई में एक हैलोवीन पार्टी में सारा अली खान, अनन्या पांडे, आर्यन खान, शनाया कपूर और नव्या नवेली नंदा फंकी आउटफिट में दिखे. इन स्टारकिड्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Halloween 2022: बॉलीवुड के स्टारकिड्स आर्यन खान, अनन्या पांडे, नव्या नवेली नंदा, शनाया कपूर, सारा अली खान, जान्हवी कपूर पैपराजी के कैमरे में कैद हो गए. ये सारे स्टारकिड्स मुंबई में एक हैलोवीन पार्टी में नजर आए. इस दौरान उनके लुक से सबका ध्यान खींचा. आर्यन का डैपर लुक तो नव्या जैस्मीन के लुक में दिखी. अनन्या फंकी आउटफिट में काफी स्टाइलिश लगी. इन स्टारकिड्स का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

हैलोवीन पार्टी में स्टारकिड्स

बी-टाउन के स्टारकिड्स की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है. ओरहान अवत्रामणि ने हैलोवीन पार्टी मुंबई में रखी, जिसमें आर्यन खान, अनन्या पांडे, सारा अली खान, शनाया कपूर ने चार चांद लगा दिया. विरल भयानी ने कई वीडियोज पोस्ट किए है. शाहरुख खान के बेटे आर्यन ऑल ब्लैक लुक में दिखे. उन्होंने आंखों में काजल लगाया था. जबकि अनन्या पांडे पिंक टॉप और मिनी स्कर्ट में काफी ग्लैमरस दिखी.

सारा अली खान का लुक वायरल

सारा अली खान क्रॉप टॉप और ब्लैक मिनी स्कर्ट में काफी स्टनिंग लगी. ब्लैक बूट्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया. अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा जैस्मीन के लुक में नजर आई. वहीं, शनाया कपूर ने शॉर्ट व्हाइट फ्रॉक पहना था. साथ ही मैचिंग ग्लव्स और शूज भी कैरी किया था. जान्हवी ब्लैक आउटफिट में काफी जची. सभी स्टारकिड्स फंकी आउटफिट में काफी अच्छे लगे.

नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. इसमें जया बच्चन ने कहा कि, किसी रिश्ते को लंबे समय तक चलाने के लिए शारीरिक आकर्षण बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि, हमारे समय के दौरान हम प्रयोग नहीं कर सके, लेकिन आज की पीढ़ी करती है और क्यों नहीं करें? एक्ट्रेस ने कहा, मुझे कोई समस्या नहीं है अगर आपके बिना शादी के भी बच्चा है, मुझे वास्तव में कोई समस्या नहीं है.

Also Read: जया बच्चन बोलीं- बिना शादी भी मां बन सकती है नव्या नवेली नंदा, स्टारकिड के पॉडकास्ट में कही ये बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >