हथियार सप्लाई मामले में धनबाद का एक शख्स हिरासत में, कई बड़े सफेदपोशों की भी है संलिप्तता

हथियार सप्लाई मामले में एनआइए और एटीएस की टीम ने संयुक्त छापेमारी की, जिसमें उन्होंने एक शख्स को हिरासत में ले लिया है. इस अभियान में दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया था लेकिन बाद में सभी लोगों को छोड़ दिया गया.

धनबाद : हथियार व कारतूस सप्लाई मामले में एनआइए और एटीएस की संयुक्त छापेमारी में करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है. धनबाद के धैया से रविवार की रात शम्मी कपूर व उमेश यादव को पकड़ा गया. पूछताछ के बाद शम्मी कपूर को छोड़ दिया गया. लेकिन उमेश यादव, जो दूध का कारोबार करता है, को छापामारी टीम अपने साथ रांची ले गयी.

छापामारी पूरी रात चली. इस मामले में एटीएस यहां के कुछ सफेदपोश लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. सूत्रों के अनुसार उमेश का हथियार सप्लायर राम अवधेश सिंह उर्फ राम अवधेश राय से नजीदीकी संबंध है. वह उसका भतीजा बताया जाता है. राम अवधेश पहले भी हथियार आपूर्ति मामले में गुवाहाटी में गिरफ्तार हो चुका है. पिछले दिनों उसके घर पर भी छापामारी हुई थी.

आरा से भी चार हिरासत में :

बिहार के आरा के अनाइट बिहारी मिल से अमर कुमार, भरत यादव और श्याम यादव के अलावा एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले में झारखंड के अलावा बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में एजेंसी की कार्रवाई सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही.

पहले भी हुई है दो लोगों की गिरफ्तारी :

हथियारों के अवैध खरीद-फरोख्त मामले में एनआइए व एटीएस पहले भी धनबाद के आजाद नगर पांडरपाला के रहने वाले पंकज सिंह तथा चिरकुंडा के कामेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है.

विदेशी हथियारों की खरीद-बिक्री का आरोप

सूत्रों के अनुसार एनआइए व एटीएस को सूचना मिली है कि यहां से नक्सलियों को हथियार मुहैया कराया गया है. साथ ही धनबाद के कई सफेदपोश लोगों को भी विदेशी एवं देशी हथियार बेचा गया है. इस मामले में कई सफेदपोश लोगों की भूमिका की भी जांच हो रही है.

  • एनआइए और एटीएस की संयुक्त छापेमारी

  • कई बड़े सफेदपोशों की संलिप्तता की भी हो रही जांच

Posted by : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >