Pasoori गाने को लेकर अरिजीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- थोड़ी गाली खा लेंगे... लेकिन नेक काम करने में कभी...

बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के गानों की दुनिया फैन है. उनके हर गाने ब्लॉकबस्टर हो जाते है. हाल ही में सत्यप्रेम की कथा का गाना पसूरी अरिजीत सिंह ने रीमेक किया. अब सिंगर ने इसपर चुप्पी तोड़ी और कहा कि इससे कमाया पैसा वह चैरिटी में देंगे.

अरिजीत सिंह के फैंस उस समय काफी निराश हो गए, जब उन्हें यह पता चला कि सिंगर पाकिस्तानी हिट सॉन्ग ‘पसूरी’ का रीमेक बनाएंगे. इस गाने को लेकर बीते दिनों अरिजीत को जमकर ट्रोल किया गया. साथ ही ये भी कहा गया कि सत्यप्रेम की कथा में ये गाना बिल्कुल भी सूट नहीं कर रहा है. हर तरफ से आलोचना के बाद, गायक ने कहानी का अपना पक्ष साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया. अरिजीत ने कहा, मैंने गाना इसलिए गाया, ताकि वह एक चैरिटी को सपोर्ट कर सकें.

चैरिटी के लिए अरिजीत सिंह ने गाया पसूरी सॉन्ग

जाहिर तौर पर अरिजीत के ट्विटर अकाउंट से कई ट्वीट और स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं. इसमें उन्होंने कहा है कि उन्होंने एक नेक काम को सपोर्ट करने के लिए टी-सीरीज के प्रोड्यूसर्स के साथ यह डील की है. जब एक फैन ने उनसे पूछा कि उन्होंने इस गाने को करने के लिए हामी क्यों भरी. तब सिंगर ने कहा, “मेकर्स ने जरूरतमंद बच्चों के लिए चल रहे स्कूल को साल भर के लिए फंडिंग देने का वादा किया है… यह अधिक महत्वपूर्ण है, थोड़े गाली खा लेंगे.” अरिजीत ने ‘प्रोपेगेंडा’ के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, “हम संगीत प्रेमी के रूप में लोगों को किसी कलाकार को अपमानित करते हुए नहीं देखना चाहते. समझ लीजिए ये सब प्रोपेगेंडा है. इंडस्ट्री अपनी सुविधा के हिसाब से एक कलाकार को बनाती और तोड़ती है.”


पसूरी गाने को लेकर ट्रोल हुए अरिजीत सिंह

एक यूजर ने सिंगर से पसूरी गाने को मिल रही प्रतिक्रिया पर दुखी नहीं होने के लिए कहा. उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि आप ‘पसूरी’ गाने के लिए मिल रही प्रतिक्रियाओं से दुखी हैं, आप रीमेक गाने के लिए दोषी महसूस करते हैं, क्योंकि लोग हमेशा तुलना करते हैं. लेकिन यकीन मानिए गाने का एक अलग ही अर्थ है और यह वाकई बहुत अच्छा है,” अरिजीत ने जवाब दिया, “नहीं, नहीं, मुझे हमेशा से पता था कि इसकी प्रतिक्रिया होगी, और मैं बिल्कुल भी दुखी नहीं हूं.”

Also Read: मुझे भी लोगों ने बहुत कुछ कहा… रिया चक्रवर्ती का छलका दर्द, बताया सुशांत सिंह के बाद कैसे हुई थी लाइफ
पसूरी के बारे में

दरअसल कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी-स्टारर सत्यप्रेम की कथा का रीक्रिएटेड गाना पसूरी बीते दिनों रिलीज हुआ. गाने को अरिजीत सिंह और तुलसी कुमार ने गाया हैं. वहीं इसका म्यूजिक रोचक कोहली और अली सेठी ने दिया हैं. गाने के बोल गुरप्रीत सैनी और अली सेठी के हैं. ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >