iPhone 14 यूजर्स के लिए खुशखबरी! एक साल के लिए यह सर्विस फ्री देगी Apple

1 / 1
iPhone 14 यूजर्स के लिए खुशखबरी! एक साल के लिए यह सर्विस फ्री देगी Apple
फुल स्क्रीन में देखें

iPhone 14 यूजर्स के लिए खुशखबरी! एक साल के लिए यह सर्विस फ्री देगी Apple

Apple ने अपने iPhone 14 यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है. ऐपल ने घोषणा की है कि iPhone 14 यूजर्स को एक साल अतिरिक्त इमरजेंसी SOS की सर्विस फ्री में दी जाएगी. कंपनी के इस कदम का लाखों यूजर्स को फायदा होगा.

Apple iPhone Good News : आपके पास अगर iPhone 14 है या आप इसे लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम अपके लिए खुशखबरी लाये हैं. ऐपल ने आईफोन 14 में मिलने वाली एक धांसू सर्विस को बढ़ाने का ऐलान किया है.

Apple की तरफ से यह घोषणा की गई है कि iPhone 14 यूजर्स को एक साल अतिरिक्त इमरजेंसी SOS की सर्विस मिलेगी. ऐपल अपने आईफोन यूजर्स के लिए हमेशा कुछ न कुछ नया करता रहता है.

Also Read: Apple हर साल नया iPhone क्यों लॉन्च करती है ? पता चल गया

Apple ने अपने iPhone 14 यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है. ऐपल ने घोषणा की है कि iPhone 14 यूजर्स को एक साल अतिरिक्त इमरजेंसी SOS की सर्विस फ्री में दी जाएगी. कंपनी के इस कदम का लाखों यूजर्स को फायदा होगा.

ऐपल के सीईओ टिम कुक की तरफ से एक्स पर किये गए पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी गई कि जल्द ही आईफोन 14 यूजर्स को अलग से एक साल के लिए फ्री में SOS की सर्विस मिलेगी. मालूम हो कि ऐपल कंपनी ने इमरजेंसी SOS सर्विस को आईफोन 14 के साथ लॉन्च किया था.

Also Read: iPhone यूजर्स को पैसे क्यों बांट रही है Apple ? जानें क्या है माजरा

Apple की इमरजेंसी SOS सर्विस क्या है?

इमरजेंसी SOS सर्विस की मदद से ऐपल यूजर को यह सुविधा देता है कि वह मुसीबत के समय Find My App की मदद से अपनी लोकेशन सैटेलाइट के माध्यम से किसी तक सेंड कर सकता है.

Apple की इमरजेंसी SOS सर्विस की मदद से आईफोन यूजर iMessage के जरिये मैसेज भी सेंड कर सकते हैं. यह तब भी काम करता है जब मोबाइल में नेटवर्क न हो. यह फीचर लोगों की जान तक बचाने में मददगार है.

Also Read: Apple Target India: भारत के बाजार को लेकर बड़ी बात कह गए ऐपल के चीफ टिम कुक

iPhone 14 के साथ आयी थी Apple की इमरजेंसी SOS सर्विस

Apple ने अपनी इमरजेंसी SOS सर्विस की शुरुआत US और कनाडा से की थी. लॉन्च करने के बाद कंपनी ने इसका दायरा बढ़ाते हुए इसे 16 अन्य देशों में भी शुरू किया था. फिलहाल ऐपल की यह सर्विस भारत में उपलब्ध नहीं है. वैसे उम्मीद की जा रही है कि कंपनी भारत सरकार से जरूरी परमिशन ले कर जल्द ही इसे भारत में भी लॉन्च करेगी.

Also Read: TATA Group अब बनाएगा Apple के मेड इन इंडिया iPhones, भारत और Global Market में होगा Export

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >