Anupama Update: अलग हो जाएंगे अनुपमा-अनुज? इस वजह से मालती देवी ने Anuj को छोड़ा था आश्रम में

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज अनुपमा को शाह हाउस से दूर ले जाएगा. वह अनुपमा के सामने अपना दिल की सारी बात रखेगा. वो बताएगा कि माया की वजह से उसके पास वापस नहीं आ पाया.

Anupama Update: टीवी सीरियल ‘अनुपमा‘ (Anupama) काफी दिलचस्प हो गया है. शो में अनुपमा-अनुज फिर से आमने-सामने है. दर्शकों को इस पल का बेसब्री से इंतजार था. अनुज उससे गुरुकुल में मिलेगा और सारी सच्चाई बताएगा. अनुज अपनी गलती की माफी मांगेगा. शो का अपकमिंग एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है. इसमें खूब सारे टर्न एंड ट्विस्ट आने वाले है.

अनुपमा से माफी मांगेगा अनुज

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज अनुपमा को शाह हाउस से दूर ले जाएगा. वह अनुपमा के सामने अपना दिल की सारी बात रखेगा. वो बताएगा कि माया की वजह से उसके पास वापस नहीं आ पाया. अनुज उसके पैर पकड़कर माफी मांगेगा. हालांकि अनुपमा यह कहकर अनुज के प्यार को ठुकरा देगी कि उसे उसके प्यार की ज़रूरत नहीं है, जो उसने बड़ी आसानी से माया को दे दिया.

मालती देवी आएगी कपाड़िया हाउस

अनुपमा द्वारा आमंत्रित किए जाने पर गुरु मां मालती देवी कपाड़िया हाउस में समर और डिंपी की शादी में शामिल होंगी. वहां वो अनुज को देखकर पुरानी बातें याद करेगी. बता दें कि जल्द ही इस बात का खुलासा हो जाएगा कि मालती ही अनुज की मां है. उसने अपने करियर की वजह से उसे आश्रम में छोड़ दिया था.

Also Read: Anupama Spoiler: जैसे ही अनुपमा के पास आया अनुज, माया ने चली गंदी चाल, आखिर वनराज से क्या छिपा रही है काव्या
अनुज करेगा ये कोशिश

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज अनुपमा को उसके जीवन में वापस लाने की कोशिश करेगा. साथ ही माया को बाहर रखने की कोशिस करेगा. दूसरी तरफ शाह और कपाड़िया परिवार के लोगों के सामने वनराज और बरखा का सच सामने आ जाएगा. बरखा और आदिक को कपाड़िया हाउस से बाहर कर दिया जाएगा. वहीं, अनुज को मालती देवी के बारे में पता चलेगा कि वो ही उसकी असली मां है. ये सच्चाई अनुज- अनुपमा और मालती की जिंदगी में क्या तूफान लेकर आती है, ये देखना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >