Ananya Panday बहन की मेहंदी फंक्शन में सिगरेट पीती आईं नजर, PHOTO लीक, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

Ananya Panday Smoking: बॉलीवुड एक्ट्रेस अन्नया पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक्ट्रेस को खुलेआम सिगरेट पीते देखा जा सकता है. यूजर्स इस हरकत के लिए एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

Ananya Panday Smoking Photo Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस अन्नया पांडे अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीत लेती हैं. एक्ट्रेस ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी है. इन-दिनों अदाकारा अपनी चचेरी बहन अलाना पांडे की शादी में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखा रही है. जहां बीते दिनों मेहंदी फंक्शन था, जिसमें अन्नया ने प्यारा सा पेस्टल लहंगा पहना था. अब उसी फंक्शन से एक्ट्रेस का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें सिगरेट पीते हुए देखा जा सकता है. हालांकि जिस यूजर ने इसे इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट किया था, उन्होंने इसे डिलीट कर दिया. हालांकि यूजर्स ने इसका स्क्रीनशॉर्ट ले लिया और अब एक्ट्रेस को इस हरकत के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है. हालांकि उनके कुछ फैंस सपोर्ट भी कर रहे हैं.

अन्नया पांडे की फोटो वायरल

दरअसल रेडिट यूजर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “अनन्या के स्मोकर होने की उम्मीद नहीं थी.” अनन्या के धूम्रपान करने पर अपने सदमे और चिंता व्यक्त करते हुए कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया. एक यूजर ने लिखा, “मेरी अनन्या ऐसी नहीं हो सकती..दिमाग तो होता नहीं इन लोगों के पास सिर्फ कूल दिखना है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “बकवास, मुझे यह नहीं पता था… वह इतनी सुंदर है और उनके इतने प्यारे होंठ हैं, विश्वास नहीं होता कि वह धूम्रपान करती है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मैं वास्तव में हैरान हूं… यह एक अनुस्मारक है कि ऐसा लगता है कि सब कुछ नहीं है… आश्चर्य की बात है क्योंकि अनन्या बहुत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक दिखती हैं। मेरा अनुमान है कि शायद वह अपनी भूख कम करने के लिए ऐसा करती है.” हालांकि, कई लोगों ने उन्हें सिर्फ इसलिए धूम्रपान न करने का सुझाव देकर उनका बचाव किया.


पिंक आउटफिट में कयामत लगी अन्नया पांडे

अनन्या पांडे को बीते दिनों मेहंदी समारोह में डीन पांडे और चिक्की पांडे के साथ जाते हुए देखा गया. समारोह में उपस्थित अन्य लोगों में अतुल अग्निहोत्री और अलवीरा अग्निहोत्री, चंकी पांडे और भावना पांडे थे. समारोह सोहेल खान के घर पर आयोजित किया गया था, जिसमें हेलन और सलमा खान शामिल हुए थे. अभिनेत्री ने अपनी बहन की प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए बेबी पिंक कलर की स्कर्ट और क्रॉप टॉप को चुना था. हालांकि काफी पतली दिखने की वजह से उन्हें ट्रोल भी किया गया था.

Also Read: सनी देओल और एश्वर्या राय की फिल्म, जो नहीं हुई कभी रिलीज, बोल्ड सीन पर जमकर मचा था बवाल
इन फिल्मों में दिखेंगी अन्नया पांडे

इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो, इस साल, अनन्या पांडे को दो फिल्मों गहराइयां, सह-अभिनीत दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी और लाइगर में विजय देवरकोंडा के साथ देखा गया था. इसके बाद, वह सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव के साथ खो गए हम कहां और आयुष्मान खुराना के साथ ड्रीम गर्ल 2 में नजर आएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >