सम्राट पृथ्वीराज के फ्लॉप होने के बाद रो पड़े थे अक्षय कुमार, डायरेक्टर ने आदित्य चोपड़ा पर लगाए कई आरोप

1 / 1
सम्राट पृथ्वीराज के फ्लॉप होने के बाद रो पड़े थे अक्षय कुमार, डायरेक्टर ने आदित्य चोपड़ा पर लगाए कई आरोप
फुल स्क्रीन में देखें

सम्राट पृथ्वीराज के फ्लॉप होने के बाद रो पड़े थे अक्षय कुमार, डायरेक्टर ने आदित्य चोपड़ा पर लगाए कई आरोप

Akshay Kumar On Box Office Failure: अक्षय कुमार अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. हालांकि पिछले कुछ सालों से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाई नहीं कर पा रही है. अब डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने सम्राट पृथ्वीराज के फ्लॉप होने पर बात की है.

Akshay Kumar On Box Office Failure: अक्षय कुमार की एक्टिंग और उनकी एनर्जी की पूरी दुनिया फैन है. वह काफी फिटनेस फ्रीक हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, लेकिन आज उनकी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है.

अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज तो आपको याद ही होगी. फिल्म बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. अब सालों बाद फिल्म निर्माता चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने इसपर बात की. निर्देशक ने एक यूट्यूब चैनल के साथ अपने इंटरव्यू में खुलासा किया कि सम्राट पृथ्वीराज की हार के बाद अक्षय कुमार कैसे टूट गए थे, क्योंकि उन्हें फिल्म की सफलता की उम्मीद थी.

फिल्म निर्माता ने कहा कि उन्हें और अक्षय दोनों को एहसास हुआ कि उन्होंने गलती की है और उन्हें इतिहास से कभी छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए.

यह बताते हुए कि अक्षय की आंखों में आंसू थे, द्विवेदी ने कहा, “अक्षय एक सफल अभिनेता हैं और मेरी जिंदगी में उनकी वह जगह है, जहां मैं उनके सामने उनकी आलोचना कर सकता हूं.

उन्होंने कहा, मैंने सिर्फ शब्दों में उनकी आलोचना नहीं की, बल्कि मैंने उन्हें इस बारे में ईमेल पर लिखा भी. हालांकि इन सब से अक्षय और मेरे रिश्ते में कभी तनाव पैदा नहीं हुआ.

चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने ये भी दावा किया कि रिलीज से पहले फिल्म में जो भी अक्षय ने गलतियों बताई थी, उसे हमने नजरअंदाज कर दिया गया था. उन्होंने आदित्य चोपड़ा के बारे में बात करते हुए कहा, “जिन लोगों को आदित्य चोपड़ा जैसा निर्माता मिलता है वे काफी भाग्यशाली हैं. वह एक सुलझे हुए व्यक्ति हैं, जो प्रोजेक्ट को देखते हैं.”

उन्होंने कहा, उनका अपना दृष्टिकोण है, और वह पृथ्वीराज के संबंध में भी था. वह सिर्फ एक फाइनेंसर नहीं हैं, वह एक क्रिएटिव व्यक्ति भी हैं. उनके कुछ विचार थे जिन पर शुरुआत में चर्चा होनी चाहिए थी. मुझे लगता है कि उनका और मेरा विचार इतिहास से बिल्कुल अलग है.

उन्होंने कहा, सम्राट पृथ्वीराज सबसे बड़ी निराशा थी, लेकिन अक्षय कुमार ने असफलता को अपने ऊपर ले लिया और आगे बढ़ गए. बता दें कि सम्राट पृथ्वीराज में अक्षय के अलावा मानुषी छिल्लर भी थी. फिल्म में संजय दत्त , सोनू सूद, मानव विज, आशुतोष राणा और साक्षी तंवर भी अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

सम्राट पृथ्वीराज साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म चाहमान वंश के राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन केब्रज भाषा के महाकाव्य पृथ्वीराज रासो पर आधारित है.

Also Read: PM Modi Mann Ki Baat: अक्षय कुमार ने खोला अपनी फिटनेस का राज, बोले- फिल्टर वाली लाइफ नहीं, Fitter वाली…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >