आकांक्षा दुबे की मौत पर से कब उठेगा पर्दा, तुनिषा शर्मा-सुशांत सिंह केस को देख फैंस को सता रही चिंता

Akanksha Dubey Suicide Mystery: आकांक्षा दुबे ने 25 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने कथित तौर पर एक होटल में सुसाइड किया. इस खबर के बाद से फैंस काफी ज्यादा दुखी हैं, अब उन्हें ये चिंता सता रही है कि कब उन्हेंम इंसाफ मिलेगा.

Akanksha Dubey Suicide Mystery: बॉलीवुड, टीवी जगत से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक, आये दिन ऐसी खबरें सुनने को मिलती है कि आज इस एक्ट्रेस या फिर एक्टर ने सुसाइड कर लिया. कारण किसी को पता नहीं, वैसे तो पुलिस मामले की छानबीन करती है, लेकिन फिर भी पता नहीं चल पाता है. दिव्या भारती, सुशांत सिंह राजपूत, प्रत्युषा बनर्जी, तुनिषा शर्मा, वैशाली ठक्कर और जिया खान की भी रहस्यमय तरीके से मौत हुई, हालांकि उनके केस के बारे में अबतक कुछ पता नहीं चल पाया. हालांकि इन सब के केस में पुलिस ने सबसे पहले तो उनके बॉयफ्रेंड को हिरासत में लिया, कुछ दिन पूछाताछ की और फिर उन्हें बेल मिल गई और आजतक कुछ अपडेट सामने नहीं आ पाया है. ऐसे में अब फैंस को ये चिंता सता रही है कि आकांक्षा दुबे को इंसाफ कैसे और कब मिलेगा.

तुनिषा मुखर्जी के केस में अबतक क्या हुआ

तुनिषा मुखर्जी ने जहां अली बाबा: दास्तान-ए- काबुल’ के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उनकी मां ने बेटी के को-एक्टर शीजान खान को मौत का जिम्मेदार बताया था. जिसके बाद शीजान को अरेस्ट किया गया था. हालांकि कुछ दिन बाद वह रिहा हो गए. वैशाली ठक्कर ने भी अपने घर पर ही आत्महत्या कर लिया था. उनके पास से सुसाइड नोट भी मिला था. जिसमें उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था.

सुशांत सिंह राजपूत के केस में अबतक क्या हुआ

सुशांत सिंह राजपूत भी 14 जून को अपने मुंबई वाले फ्लैट पर मृत पाये गए थे. उनकी मौत का जिम्मेदार रिया चक्रवर्ती को ठहराया गया था. वो और उनका भाई जेल भी गये थे, हालांकि बाद में कुछ शर्तों पर वे रिहा हो गए. इसके अलावा प्रत्युषा बनर्जी, भी अपने ओशिवारा अपार्टमेंट में फांसी लगाई थी. एक्ट्रेस के मम्मी-पापा ने बॉयफ्रेंड राहुल राज को जिम्मेदार ठहराया. प्रत्युषा बनर्जी के पिता ने कहा था कि वह अपनी बेटी के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे.

Also Read: Bholaa: अजय देवगन की फिल्म ने दूसरे दिन प्रति शो कमाये 4496, KRK बोले- चलो थियेटर वालों ने बिजली का खर्चा…
आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आत्महत्या कर ली. वो वहां अपनी फिल्म लायक हूं मैं नालायक नहीं की शूटिंग के लिए गई थीं. उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस मामले की जांच कर रही है. आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार, आकांक्षा दुबे 2018 में डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उन्होंने एक प्रोफ्रेशनल ब्रेक लिया था. उन्होंने कुछ साल पहले ही वापसी की थी. आकांक्षा भोजपुरी सिनेमा में काफी पॉपुलर थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >