Agneepath Protest:मधेपुरा में प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यालय को बनाया निशाना, दफ्तर में आगजनी व तोड़फोड़

अग्निपथ योजना के विरोध छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है. छात्रों ने अब भाजपा नेताओं और कार्यालयों को अपना निशाना बनाया है. मधेपुरा में प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यालय में आगजनी एवं तोड़फोड़ की है.

बिहार में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सेना भर्ती के अभ्यार्थियों का विरोध शुक्रवार को भी जारी है. उग्र छात्र रेल और सड़क को अपना प्रमुख निशान बना रहे हैं. इसके साथ ही प्रदर्शनकारी भाजपा नेताओं एवं कार्यालयों को भी अपनी निशाना बना रहे हैं.

परिसर में आगजनी

मधेपुरा में प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के दफ्तर में तोड़फोड़ के साथ ही बीजेपी कार्यालय के परिसर में आगजनी भी की है. इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने नवादा में भाजपा दफ्तर को आग के हवाले कर दिया था.

बीजेपी कार्यालय में तोड़फोड़

प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निपथ योजना के विरोध में छात्रों ने बीजेपी कार्यालय में तोड़फोड़ की है. उग्र छात्रों ने यहां भाजपा कार्यालय की खिड़की एवं दरवाजों को भी तोड़ दिया है. कार्यालय में रखे हुए सामानों सहित झंडे एवं बैनेर को भी बाहर निकल कर उसमें भी उपद्रवियों ने आग लगा दी है.

भाजपा कार्यालय में आग

आक्रोशित छात्रों ने भाजपा कार्यालय के पहले मधेपुरा रेल्वे स्टेशन पर भी तोड़फोड़ की थी. वहां से लौटने के बाद उपद्रवियों ने भाजपा कार्यालय में आग लगा दिया. इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने कई इलाकों में तोड़फोड़ और सड़कों को जाम कर दिया है.

Also Read: Agneepath Protest Bihar: Dy CM रेणु देवी व संजय जायसवाल के घर पर हमला, बेतिया में निशाने पर BJP के नेता
बिहार में माहौल तनावपूर्ण

अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को भी बिहार के अलग-अलग इलाकों में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. प्रदर्शनकारियों ने राज्य के कई इलाकों में तोड़फोड़ की गई है. साथ ही सड़क एवं रेल मार्गों को भी जाम आकर दिया गया है. प्रदर्शन की वजह से हजारों की संख्या में यात्री जहां तहां रास्ते में फंसे हुए हैं.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >