Adipurush के विवादित डायलॉग्स को मेकर्स ने बदला, अब ये दमदार लाइने बोलते दिखेंगे हनुमान जी

आदिपुरुष के डायलॉग्स को लेकर लगातार विवाद गहराता जा रहा है. हालांकि अब मेकर्स ने डायलॉग्स में बदलाव कर दिया है. अब हनुमान जी "कपड़ा तेरी लंका का, तेल तेरी लंका का, आग भी तेरी लंका की, और जलेगी भी तेरी लंका ही." जैसे डायलॉग बोलते नजर आएंगे.

जैसा कि वादा किया गया था, आदिपुरुष के निर्माताओं ने फिल्म में कुछ डायलॉग्स को बदल दिया है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने आपत्ति जताई थी. बता दें कि निर्देशक ओम राउत, सह-लेखक मनोज मुंतशिर, निर्माता टी-सीरीज़ और यूवी क्रिएशंस ने जनता की भावनाओं का सम्मान करने के लिए कुछ विवादास्पद डायलॉग्स की भाषा बदलने का वादा किया था.

आदिपुरुष के मेकर्स ने बदले डायलॉग

एक दर्शक की ओर से साझा किए गए ट्वीट में, बजरंग (हनुमान पर आधारित) के विवादास्पद डायलॉग, “कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, आग भी तेरे बाप की, और जलेगी भी तेरे बाप की” को बदल दिया गया है. अब बाप की जगह लंका कर दिया गया है, जिसके बाद डायलॉग्स कुछ ऐसे हो गये हैं. “कपड़ा तेरी लंका का, तेल तेरी लंका का, आग भी तेरी लंका की, और जलेगी भी तेरी लंका ही.”

मनोज ने कही थी ये बात

रिपब्लिक वर्ल्ड के साथ एक इंटरव्यू में, मनोज ने कहा था, “यह कोई गलती नहीं है. यह एक बहुत ही सावधानीपूर्वक विचार प्रक्रिया है, जो बजरंगबली और सभी कैरेक्टर के लिए डायलॉग्स लिखने में चली गई है. हमने इसे आसान बना दिया है, क्योंकि हमें एक बात समझना होगा, अगर किसी फिल्म में कई किरदार हैं, तो सभी एक ही भाषा नहीं बोल सकते.

Also Read: Adipurush Box Office Collection Day 5: प्रभास की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल,5वें दिन कमाये महज इतने रुपये
आदिपुरुष का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अपने पहले मंगलवार को, फिल्म ने पूरे भारत में मात्र 10 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि हिंदी में इसकी हिस्सेदारी 5-6 करोड़ रुपये के दायरे में बताई गई है. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, आदिपुरुष ने सभी भाषाओं में 10.80 करोड़ रुपये की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी करीब 11.16 फीसदी थी. मंगलवार को टी-सीरीज ने दावा किया कि फिल्म ने दुनियाभर में 375 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म ने पांच दिन में 247.90 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >