Adipurush: सैफ अली खान ने आदिपुरुष की असफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यदि आप मुंह के बल गिरते...

प्रभास, कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष साल 2023 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक थी. मूवी न केवल बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई, बल्कि जिस तरह से फिल्म बनाई गई थी, उसके लिए इसे बड़े पैमाने पर आलोचना भी मिली. अब सैफ अली खान ने इसपर बात की है.

सैफ अली खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. उन्हें आखिरी बार पौराणिक महाकाव्य ‘आदिपुरुष‘ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी.

आदिपुरुष में सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई थी. उनके खराब कॉस्टयूम को लेकर काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था. खराब निर्देशन के लिए निर्देशक ओम राउत की भी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की गई, कई ने तो फिल्म के वीएफएक्स और डायलॉग्स को भी घटिया करार दिया.

अब, हाल ही में फिल्म कंपेनियन संग इंटरव्यू में, सैफ अली खान ने आदिपुरुष की विफलता के बारे में बात की और मजाक में कहा, “मैं इतना बड़ा स्टार नहीं हूं कि कुछ भी कर सकूं.”

उन्होंने आगे कहा, “रियलिस्टिक होना अच्छा है, और मैंने वास्तव में खुद को एक स्टार के रूप में कभी नहीं सोचा है, और मैं ऐसा करना भी नहीं चाहता. मुझे एक स्टार बनना पसंद है, लेकिन मैं भ्रमित नहीं होना चाहता. मेरा माता-पिता बड़े सितारे हैं, लेकिन बहुत रियलिस्टिक और जमीन से जुड़े हैं.

एक्टर ने आगे कहा, जीवन में वास्तविकता के बारे में बहुत कुछ है, मेरा ध्यान हमेशा उसी पर रहा है… विचार असफल होने से डरने का नहीं है. लोग कहते हैं, ‘वह एक साहसी विकल्प था …’ उदाहरण के लिए, आदिपुरुष के बारे में बात करते हैं. लोग जोखिमों के बारे में बात करते हैं, लेकिन यदि आप मुंह के बल गिरते हैं, तो इससे कुछ सीखने को ही मिलता है. ”सैफ ने कहा कि असफलताओं से आगे बढ़ा जा सकता है.

Also Read: Adipurush box office collection: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई प्रभास की आदिपुरुष, थियेटर में न के बराबर दिखे दर्शक

उसी इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा कि स्टारडम के टैग से बहुत ज्यादा नहीं जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि एक स्टार होने के अलावा, जीवन में और भी बहुत कुछ है, जो वास्तव में मायने रखता है और उनका ध्यान उन चीजों की ओर अधिक है.

बता दें कि ‘आदिपुरुष’ को इसके खराब वीएफएक्स और रामायण के गलत चित्रण के लिए दर्शकों से भारी आलोचना मिली. ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ‘आदिपुरुष’ पर तुरंत प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया.

पत्र में लिखा था, “ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन फिल्म ‘आदिपुरुष’ की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग करता है. इस फिल्म की पटकथा और डायलॉग स्पष्ट रूप से भगवान राम और भगवान हनुमान की छवि को बदनाम कर रहे हैं.”

ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे मुख्य भूमिका में हैं.

Also Read: Adipurush releases on OTT: बिना शोर-गुल के ओटीटी पर रिलीज हुई प्रभास की ‘आदिपुरुष’, जहां कहां देख सकते हैं आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >