Abhay Deol ने अनुराग कश्यप को कहा- झूठा, बोले- देव डी की शूटिंग के दौरान फाइव स्टार होटल की नहीं की डिमांड

अभय देओल ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की ओर से लगाये गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक इंटरव्यू में अनुराग को ‘झूठा’ और ‘जहरीला व्यक्ति’ कहा. बता दें कि अनुराग कश्यप ने अभय देओल पर आरोप लगाया था कि फिल्म देव डी के सेट पर उनका बर्ताव ठीक नहीं था और वह फाइव स्टार होटल की डिमांड कर रहे थे.

बॉलीवुड एक्टर अभय देओल ने फिल्म देव डी की शूटिंग के दौरान अपने व्यवहार को लेकर बातचीत की. साथ ही अनुराग कश्यप ने बीते दिनों जो आरोप उनपर लगाये थे, उसपर भी प्रतिक्रिया दी. अभय ने एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप को झूठा और जहरीला इंसान बताया. अभिनेता ने यह भी कहा कि देव डी की शूटिंग के दौरान मैंने फाइव स्टार होटल की डिमांड नहीं की थी. बता दें कि साल 2020 के एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने कहा था कि देव डी की शूटिंग के दौरान अभय देओल के साथ काम करना ‘मुश्किल’ था.

अनुराग कश्यप ने अभय पर लगाये कई आरोप

अनुराग के अनुसार, अभिनेता आर्टिस्टिक फिल्मों के साथ-साथ मेनस्ट्रिम फिल्में भी करना चाहते थे. अभय अभिनेता सनी देओल और बॉबी देओल के चचेरे भाई हैं और अनुभवी अभिनेता धर्मेंद्र के भतीजे हैं. इसका वह फायदा उठाना चाहते थे. उन्होंने शूटिंग के दौरान फाइव स्टार होटल में रहने की गुजारिश की, जबकि पूरा क्रू पहाड़गंज में रहता था. ये फिल्म ‘बहुत तंग बजट पर बनाई गई थी’. अनुराग ने कहा था कि अभय की इन आदतों की वजह से उन्हें बाद में ज्यादा काम नहीं मिला और निर्देशकों ने उनसे दूरी बना ली.

अभय देओल ने किया पलटवार

अब अभय ने अनुराग को उनके बारे में झूठ बोलने पर आड़े हाथों लिया है. उन्होंने बॉलीवुड हंगामा को एक नए इंटरव्यू में बताया, “मैंने इस फिल्म के बाद सीधे तौर पर अनुराग कश्यप से दूरी बनाई, क्योंकि मुझे अपने जीवन में जहरीले लोगों की जरूरत नहीं है. जीवन बहुत छोटा है, और सीखने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन वह निश्चित रूप से झूठा और जहरीला व्यक्ति है और मैं लोगों को उनके विषय में सचेत करूंगा.”

Also Read: सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी सांस तक प्यार करेंगी रिया चक्रवर्ती, एक्टर के बर्थडे पर शेयर की अनसीन फोटोज
अनुराग ने मांगी था माफी

अभय ने यह भी कहा कि अनुराग कश्यप ने 2020 के इंटरव्यू के बाद उन्हें माफी के मैसेज भेजे थे. जिसे मैंने मान भी लिया था. मेरा कभी कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं था. अभय ने कहा, और अगर वह पब्लिक नहीं होते तो मैं कभी उनका नाम नहीं लेता और ऐसी बातें नहीं कहता. पिछले साल, बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में, अभय ने अनुराग को ‘गैसलाइटर’ कहा था. बता दें कि अभय देओल ने देव डी में साथ काम किया था, जिसे अनुराग ने लिखा और निर्देशित किया था. फिल्म के बाद दोनों ने कभी किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम नहीं किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >