आमिर खान के बेटे जुनैद खुशी कपूर संग इस फिल्म में आएंगे नजर, जानें इनसाइड डिटेल्स

Junaid Khan Khushi Kapoor Film: ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान के बेटे जुनैद और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर जल्द ही बड़े पर्दे पर रोमांस करने वाले हैं. जी हां आपने सही सुना दोनों स्टारकिड लव टुडे की रीमेक में एक साथ दिखाई देंगे. बता दें कि ये फिल्म खुशी और जुनैद की दूसरी फिल्म होगी.

Junaid Khan Khushi Kapoor Film: बॉलीवुड में जल्द ही नए स्टार किड्स की एंट्री होने वाली है. शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, बोनी कपूर-श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर सहित कई और जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. उन्होंने कथित तौर पर, पहले ही यशराज के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर ली है, जो रिलीज होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जुनैद खान और खुशी कपूर को अपना दूसरा प्रोजेक्ट मिल चुका हैं

लव टुडे के रीमेक में जुनैद और खुशी?

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, जुनैद खान और खुशी कपूर ने लव टुडे के हिंदी रीमेक के लिए हामी भर दी है. 2022 में रिलीज हुई तमिल फिल्म में प्रदीप रंगनाथन और इवाना प्रमुख भूमिकाओं में थे. रिपोर्ट बताती है कि फिल्म का हिंदी रीमेक फैंटम स्टूडियो द्वारा निर्मित किया जाएगा. हालांकि अभी तक इस तरह की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दक्षिण भारतीय फिल्मों के रीमेक का चलन है और ऐसा लगता है कि एक और धमाकेदार रीमेक आने वाला है.

खुशी कपूर और जुनैद खान के बारे में

खुशी कपूर, बोनी कपूर और श्रीदेवी की दूसरी बेटी और जान्हवी कपूर की छोटी बहन हैं. वह जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, जिसमें सुहाना खान, श्वेता बच्चन नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा और अन्य भी होंगे. फिल्म के नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की उम्मीद है. इधर आमिर खान के बेटे जुनैद कथित तौर पर महाराजा नामक एक फिल्म में दिखाई देंगे. अभी तक इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है. इससे पहले आमिर खान ने खुलासा किया था कि बेटे जुनैद खान ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए मुख्य भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. अब, अगर जुनैद और खुशी को लव टुडे के रीमेक के लिए साइन किए जाने की खबरें सच हैं, तो सितारों ने अपने डेब्यू वेंचर के स्क्रीन पर हिट होने से पहले ही अपना दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट हासिल कर लिया है और उनके फैंस दोनों को साथ देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

Also Read: 3 Idiots के सीक्वल की हुई अनाउंसमेंट, VIDEO शेयर कर करीना कपूर ने जताई नाराजगी, कहा- मेरे बिना…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >