ससुर बनने वाले हैं आमिर खान, जानें कितने पढ़े लिखे हैं Nupur Shikhare, ये है कमाई का जरिया

1 / 1
ससुर बनने वाले हैं आमिर खान, जानें कितने पढ़े लिखे हैं Nupur Shikhare, ये है कमाई का जरिया
फुल स्क्रीन में देखें

ससुर बनने वाले हैं आमिर खान, जानें कितने पढ़े लिखे हैं Nupur Shikhare, ये है कमाई का जरिया

आमिर खान की बेटी आयरा खान दुल्हन बनने वाली है. आयरा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ 3 जनवरी को शादी कर रही है. प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो चुकी है और इसकी तसवीरें सामने आने लगी है. ऐसे में आपको आमिर के होने वाले दामाद के बारे में बताते है.

आमिर खान की बेटी आयरा खान 3 जनवरी को नुपुर शिखरे संग सात फेरे लेने वाली है. शादी की रस्में शुरू हो चुकी है. आज हल्दी की रस्में हुई.

आमिर खान के होने वाले दामाद नुपुर शिखरे का जन्म पुणे में हुआ है और उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई से ही की है. उन्होंने ग्रेजुएशन तक पढ़ा है. जबकि आयरा खान ने मुंबई से स्कूल की पढ़ाई की और फिर नीदरलेंड से अपनी ग्रेजुएशन की.

आमिर खान के दमाद इंडस्ट्री के फिटनेस ट्रेनर हैं और वो कई सालों तक बॉलीवुड एक्ट्रेस सुप्मिता सेन के पर्सनल ट्रेनर रह चुके है. इसके अलावा नुपुर फिटनेस एक्सपर्ट और कंसल्टेंट हैं. उनकी कमाई का जरिया यही है.

नुपुर और आयरा की पहचान आमिर खान के घर पर हुई थी. लॉकडाउन के दौरान आयरा अपने पिता के घर रहने गई थी, जहां उसकी मुलाकात नुपुर से हुई. उस समय नुपुर, आमिर के फिटनेस कोच थे.

नुपुर और आयरा के बीच दोस्ती हो गई और फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. आयरा ने साल 2021 में अपने रिश्ते को दुनियावालों के सामवे बता दिया था. जिसके बाद आयरा को खूब सारी शुभकामनाएं मिली.

नुपुर और आयरा की शादी की रस्में शुरू हो गई है. नुपुर के घर हल्दी का शगुन लेकर आमिर खान की दोनों एक्स पत्नियां रीना दत्ता और आमिर राव पहुंची. रीना और किरण मराठी गेटअप में नजर आई.

नुपुर और आयरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार दिखाने में कोई कमी नहीं रहने देते. दोनों साथ में काफी प्यारे लगते है.

आयरा ने पिछले साल 18 नवंबर को नुपुर संग सगाई की थी. सगाई में आयरा ने लाल रंग का गाउन पहना था, जिसमें वो बेहद हसीन लगी थी. नुपुर ब्लैक सूट-बूट में काफी स्मार्ट लगे थे.

आमिर खान की बेटी और मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता है. आयरा ने एक वीडियो में बताया था कि उन्हें स्वीकार करने में 4 साल लग गए कि उसे डिप्रेशन था.

आमिर खान पिछली बार फिल्म लाल सिंह चढ्ढा में नजर आए थे. हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं किया था.

Also Read: Ira Khan Wedding: आमिर खान की बेटी इस दिन बनेंगी दुल्हन, हल्दी लेकर लड़के के घर पहुंची रीना दत्ता-किरण राव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >