आमिर खान की मां को हार्ट अटैक आने के बाद किया गया अस्पताल में एडमिट, जानें हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की मां को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि अब वो ठीक है. बता दें कि आमिर अपनी मां से काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते है.

Aamir Khan Mother Heart Attack: आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) कुठ समय पहले ही ओटीटी पर रिलीज हुई है. फिल्म वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को लुभा नहीं पाई, लेकिन उनकी एक्टिंग की तारीफ हर किसी ने की. इस बीच एक्टर के पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर की मां जीनत हुसैन हॉस्पिटल में एडमिट है. उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.

आमिर खान की मां को आया हार्ट अटैक

आमिर खान की मां को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में दिल का दौरा पड़ा था. सूत्र के मुताबिक, खान की मां फिलहाल साउथ मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, दिवाली के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा. उनका ब्रीच कैंडी अस्पताल में उपचार चल रहा है. वह अब ठीक हैं.

आमिर की मां को कब पड़ा दिल का दौरा?

मीडिया की खबरों के अनुसार, जीनत हुसैन 57 वर्षीय आमिर खान के साथ हिल स्टेशन पंचगनी स्थित अपने घर पर थी, जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें दक्षिण मुंबई स्थित अस्पताल ले जाया गया. बता दें कि इसी साल जून में एक्टर ने अपनी मां का जन्मदिन मनाया था. बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उनके पिता का नाम ताहिर हुसैन था और वो एक फिल्म निर्माता थे.

Also Read: Laal Singh Chaddha OTT: आमिर खान-करीना कपूर की लाल सिंह चड्ढा इस ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें सारी डिटेल

लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के साथ अक्षय कुमार की मूवी रक्षाबंधन 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. दोनों मूवीज बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई. लाल सिंह चड्ढा नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित ये मूवी फॉरेस्ट गंप की हिन्दी रीमेक थी और इसमें करीना कपूर, मोना सिंह, नागा चैतन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >