आमिर खान-कार्तिक आर्यन ने प्रियंका चोपड़ा के इस गाने पर किया धमाकेदार डांस, फैंस बोले- वाह मजा आ गया...VIDEO

बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान और कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों स्टार्स को 'तूने मारी एंट्री' और 'कौन नचदी' गाने पर ठुमका लगाते देखा जा सकता है. स्टार्स इंडियन आउटफिट में काफी स्मार्ट लग रहे हैं.

बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. अब दोनों स्टार्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें आमिर और कार्तिक किसी शादी में ‘तूने मारी एंट्री’ और ‘कौन नचदी’ गाने पर ठुमका लगा रहे हैं. दोनों इंडियन आउटफिट में काफी स्मार्ट लग रहे थे. एक्टर्स का ये डांस फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

आमिर खान और कार्तिक आर्यन का डांस

वीडियो भोपाल की एक शादी का है, जिसमें आमिर खान और कार्तिक आर्यन पहुंचे थे. शादी के लिए आमिर ने गोल्डन स्टोल के साथ ब्लैक शेरवानी पहनी थी. वीडियोज में वह सफेद बालों और दाढ़ी में नजर आ रहे थे. कार्तिक भी ब्लैक आउटफिट में काफी जच रहे थे. एक वीडियो में, कार्तिक ने आमिर के साथ मंच पर खड़े होकर ”कौन नचदी” गाना गाया. एक अन्य वीडियो में, कार्तिक और आमिर विवाह स्थल पर भारी भीड़ के साथ ‘तूने मारी एंट्री’ पर धमाकेदार डांस किया. गाने में दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी और उन्होंने लिप-सिंक भी किया था. बता दें कि गुंडे की ‘तूने मारी एंट्री’ के ऑरिजिनल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह थे. गाने को विशाल ददलानी, केके, नीति मोहन और बप्पी लहरी ने गाया है. कौन नचदी को गुरु रंधावा और नीति मोहन ने गाया है.

https://www.youtube.com/watch?v=Ca_Hr0Endrg&t=9s
इन फिल्मों में नजर आएंगे आमिर खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो, आमिर को आखिरी बार लाला सिंह चड्ढा में करीना कपूर, नागा चैतन्य, मोना सिंह के साथ देखा गया था. इसे 11 अगस्त, 2022 को रिलीज किया गया था. यह बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी, लेकिन नेटफ्लिक्स पर फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया गया. फिल्म 1994 के ऑस्कर विजेता फॉरेस्ट गंप की रीमेक थी, जिसमें टॉम हैंक्स ने अभिनय किया था.

Also Read: Hera Pheri 3 को लेकर आया अपडेट, इस फेमस डायरेक्टर को किया गया अप्रोच, जानें फिल्म से जुड़े कुछ मजेदार किस्से
इन फिल्मों में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

कार्तिक को आखिरी बार फ्रेडी में अलाया एफ के साथ देखा गया था. इसका प्रीमियर पिछले साल 2 दिसंबर को डिज्नी + हॉटस्टार पर हुआ था. उनके पास इस समय कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं. इसमें कियारा आडवाणी के साथ सत्यप्रेम की कथा और कृति सनोन के साथ शहजादा शामिल हैं. शहजादा 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और सत्यप्रेम की कथा जून, 2023 में रिलीज होगी. उनकी आने वाली फिल्मों में आशिकी 3, हेरा फेरी 3 और कैप्टन इंडिया भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >