हजारीबाग के कटकमसांडी में पांच किलो अफीम के साथ 9 गिरफ्तार, 5.80 लाख नकद बरामद

झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस ने पांच किलो अफीम के साथ 9 तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 5.80 लाख रुपये नकद और कई मोबाइल फोन बरामद किये हैं. दो बाइक और एक कार भी जब्त की है.

कटकमसांडी (हजारीबाग), उमाकांत शर्मा : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी पुलिस ने शनिवार को पांच किलो अफीम के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पांच लाख 80 हजार रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल एक कार और चार स्मार्ट फोन बरामद हुए हैं. हजारीबाग एसपी मनोज रतन चोथे को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की.

डीएसपी राजीव कुमार के नेतृत्व में बना छापेमारी दल

इस बाबत डीएसपी (मुख्यालय) राजीव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल में कटकमसांडी के थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा सहित कई पुलिस अधिकारी और जवानों को शामिल किया गया. बताया जाता है कि गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा की ओर से मोटरसाइकिल एवं कार से अफीम तस्कर काफी मात्रा में अफीम हजारीबाग की ओर ले जा रहे हैं.

चतरा-हजारीबाग सड़क पर वाहनों की सघन चेकिंग

इस सूचना के आधार पर कटकमसांडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कटकमसांडी हाई स्कूल के पास बैरियर लगाकर चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी. चेकिंग के दौरान चतरा की ओर से दो मोटरसाइकिल एवं उसके पीछे चार पहिया वाहन आते दिखे. वाहन जब चेकिंग स्थल के करीब पहुंचे, तो पुलिस को देखते ही गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे.

Also Read: Crime News: झारखंड से पंजाब व दिल्ली में हो रही अफीम की तस्करी, CRPF जवान समेत 4 अरेस्ट, 2 किलो अफीम जब्त

छापेमारी दल ने दो मोटरसाइकिल और कार को पकड़ा

छापेमारी दल ने दोनों मोटरसाइकिल एवं कार का पीछा किया और सभी को धर दबोचा. दोनों मोटरसाइकिल एवं कार में सवार लोगों से बारी-बारी पूछताछ की गयी. इन लोगों ने अपना नाम राजू दांगी, प्रद्युम्न कुमार, आकाश कुमार (तीनों दारियातु चतरा), अमित कुमार, (बड़कागांव ), आशीष कुमार (चौपारण), यूनुस अंसारी, असगर अंसारी, राम रोहित कुमार (तीनों नगड़ी, रांची) और सोहन प्रसाद बताया.

कार व बाइकों की तलाशी में मिले 5 किलो अफीम

दोनों मोटरसाइकिल एवं कार की पुलिस टीम ने सघन तलाशी ली. तलाशी के दौरान पुलिस को एक हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (जेएच10 यु 0507) के एयर फिल्टर बॉक्स में दो किलो अफीम मिला. वहीं, नीले रंग की एक ग्लैमर बाइक (जेएच 02 बीबी 3269) से दो किलो अफीम पुलिस ने बरामद की. वहीं, कार की डिक्की से एक किलो अफीम एवं पांच लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद हुए.

राजू दांगी ने स्वीकार किया अपना अपराध

पुलिस ने इन लोगों से जब कड़ाई से पुछताछ की, तो राजू कुमार दांगी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उसने बताया कि हमलोग अवैध रूप से अफीम का व्यापार करते हैं. इससे हमारी अच्छी कमाई हो जाती है. पुलिस ने इन सभी के खिलाफ कटकमसांडी थाना में कांड संख्या 356/23 दर्ज करने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Also Read: झारखंड: तस्करों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रही पुलिस

इस बाबत डीएसपी (मुख्यालय) राजीव कुमार और थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस मामले में पुलिस तस्करों के सरगना तक पहुंचने के लिए कई बिंदुओं पर काम कर रही है. ये लोग ड्रग पेडलर हैं, इनका सरगना कोई और है. पुलिस उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

पकड़े गये लोगों की पहचान

  • राजू दांगी पिता रोहित दांगी (दारियातु चतरा)

  • प्रद्युम्न कुमार पिता सुरेश दांगी (दारियातु चतरा)

  • आकाश कुमार पिता बलदेव दांगी (दारियातु चतरा)

  • अमित कुमार पिता सुपेंद्र कुमार (हाहे बड़कागांव)

  • आशीष कुमार पिता धीरेंद्र प्रसाद (वृंदावन चौपारण)

  • यूनुस अंसारी पिता इस्माइल अंसारी (नगड़ी, रांची)

  • असगर अंसारी पिता रियाजउद्दीन अंसारी (नगड़ी, रांची)

  • राम रोहित कुमार पिता राजेंद्र कुमार (नगड़ी, रांची)

  • सोहन प्रसाद पिता का कार्तिक महतो (शिवाडीह, बड़कागांव, हजारीबाग)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >