12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आया Honor Play 50 Plus, देखें कीमत और फीचर्स

Honor Play 50 Plus स्मार्टफोन को Dimensity 6020 प्रॉसेसर के साथ पेश किया गया है. Honor के इस नये-नवेले फोन को 6.8 इंच की FullHD+ LCD डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ लाया गया है. Honor Play 50 Plus स्मार्टफोन 8GB और 12GB रैम ऑप्शन के साथ आया है. फोन में 256GB स्टोरेज मिलती है.

12GB RAM 256GB Storage Smartphone Honor 50 Plus Launched: ऑनर ने अपना लेटेस्ट एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन ऑनर प्ले 50 प्लस (Honor Play 50 Plus) लॉन्च कर दिया है. ऑनर का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए ऑनर प्ले 40 प्लस का अपग्रेड वेरिएंट है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दिया गया 12जीबी तक रैम, 256GB तक स्टोरेज और 6000mAh की बैटरी. ऑनर प्ले 50 प्लस स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी और 256GB तक स्टोरेज जैसे फीचर्स से लैस है. आइए जानते हैं इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की डीटेल्स-

Honor Play 50 Plus फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Honor Play 50 Plus स्मार्टफोन को Dimensity 6020 प्रॉसेसर के साथ पेश किया गया है. Honor के इस नये-नवेले फोन को 6.8 इंच की FullHD+ LCD डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ लाया गया है. Honor Play 50 Plus स्मार्टफोन 8GB और 12GB रैम ऑप्शन के साथ आया है. फोन में 256GB स्टोरेज मिलती है.

Also Read: iPhone 13 मिल रहा अब तक की सबसे कम कीमत पर, Amazon Sale में बेमिसाल ऑफर

Honor Play 50 Plus स्मार्टफोन को Android 13 बेस्ड MagicOS 7.2 सॉफ्टवेयर के साथ मार्केट में उतारा गया है. Honor के इस स्मार्टफोन के कैमरा की बात करें, तो इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए इस फोन में 8MP कैमरा मिलता है. Honor Play 50 Plus स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 35W चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है.

Honor Play 50 Plus की कीमत कितनी है?

ऑनर प्ले 50 प्लस स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आया है. फिलहाल चीन के बाजार में पेश किया गया यह फोन 12GB/256GB वेरिएंट और 8GB/256GB वेरिएंट में खरीदा जा सकता है. इसके 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत CNY1,399 (लगभग 16,275 रुपये) रखी गई है. कंपनी ने इसके 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. ग्राहकों के लिए यह स्मार्टफोन ऑनर की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है.

Also Read: Flipkart-Amazon की सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच पर मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स; देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >