ChatGPT ने खोला चैटिंग का पूरा हिसाब, धूम मचा रहा नया रिकैप फीचर

Your Year With ChatGPT: OpenAI ने लॉन्च किया Your Year with ChatGPT. इसमें मिलेगा सालभर की चैटिंग का पूरा हिसाब, अवॉर्ड्स, पिक्सल आर्ट और इंटरैक्टिव सरप्राइज

Your Year With ChatGPT: ओपनएआई ने 2025 का खास फीचर Your Year with ChatGPT लॉन्च कर दिया है. यह डिजिटल रिकैप आपके पूरे साल की चैटिंग आदतों का मजेदार सारांश दिखाता है. इसमें आपके सबसे ज्यादा चैट वाले दिन से लेकर कितने em-dashes इस्तेमाल किये, किस अंदाज में बातें कीं और कौन-सा अवॉर्ड मिला, सब कुछ शामिल है.

1. सालभर की चैट का पूरा लेखा-जोखा

इस फीचर में यूजर को बताया जाएगा कि उन्होंने कितने मैसेज भेजे, कितनी चैट्स कीं और किस दिन सबसे ज्यादा बातचीत हुई. यानी अब आपकी डिजिटल आदतों का पूरा हिसाब आपके सामने होगा.

2. चैट स्टाइल और टोन का खुलासा

रिकैप यह भी बताता है कि आपकी बातचीत का अंदाज कैसा रहा. कोई कैजुअल, कोई डायरेक्ट तो किसी का मजाकिया, हर यूजर को उसकी चैटिंग स्टाइल का टैग दिया जाएगा.

3. अवॉर्ड्स और टाइटल्स की झलक

यूजर्स को मजेदार अवॉर्ड्स दिये जा रहे हैं. जैसे किसी को Most Likely to Google, Is this Flight Worth It? तो किसी को Tinkerer का खिताब. यह हल्के-फुल्के अंदाज में आपकी चैटिंग आदतों पर रोशनी डालता है.

4. पिक्सल आर्ट और इंटरैक्टिव सरप्राइज

ओपनएआई ने इसमें पिक्सल आर्ट भी जोड़ा है, जो आपकी चैटथीम्स से प्रेरित होता है. साथ ही 2026 की झलक पाने के लिए mists of mystery हटाने का इंटरैक्टिव गेम भी दिया गया है.

5. किन देशों में उपलब्ध और किसे मिलेगा

यह फीचर फिलहाल भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध है. फ्री, प्रो और प्लस यूजर्स इसे देख सकते हैं, लेकिन बिजनेस या एंटरप्राइज अकाउंट वाले इसका मजा नहीं ले पाएंगे.

यह भी पढ़ें: ChatGPT दे रहा क्रिसमस सरप्राइज, सैंटा क्लॉस के साथ एनिमेटेड वीडियो बनाने के लिए बस एक इमोजी काफी

यह भी पढ़ें: ChatGPT Voice Mode अब मेन चैट में, नया अपडेट लॉन्च, बातचीत होगी आसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >