Xiaomi ने लॉन्च की 75-इंच तक वाली FX Mini LED TV सीरीज, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi ने भारत में अपनी नई FX Mini LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है. यह 43 से 75 इंच तक के बड़े स्क्रीन साइज में आती है. इसमें दमदार QD Mini LED डिस्प्ले, 4K क्वालिटी, Fire TV सपोर्ट और स्मार्ट AI फीचर्स मिलते हैं. आइए डिटेल में जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में.

Xiaomi ने आज भारत में अपनी नई TV FX Mini LED TV Series लॉन्च कर दी है. यह 43 इंच से लेकर 75 इंच तक के साइज में आती है. इस नई टीवी सीरीज में QD Mini LED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे पिक्चर क्वालिटी और भी शार्प और ब्राइट मिलती है. इसके साथ इसमें Fire TV का सपोर्ट, HDR10+ और Dolby Audio वाले स्पीकर्स भी दिए गए हैं. टीवी में Alexa वॉइस कमांड सपोर्ट भी दिया गया है, यानी आप सिर्फ बोलकर इसे कंट्रोल कर सकते हैं. आइए Xiaomi के इस टीवी के बारे में और डिटेल में जानते हैं.

Xiaomi TV FX Mini LED TV Series के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

  • Xiaomi TV FX Mini LED Series में 4K Ultra HD डिस्प्ले मिलता है, जो 178 डिग्री तक का वाइड व्यूइंग एंगल देता है.
  • इस सीरीज में QD Mini LED टेक्नोलॉजी के साथ Full Array Local Dimming और Mini LED बैकलाइटिंग दी गई है. इससे कॉन्ट्रास्ट और ब्राइटनेस काफी बेहतर हो जाते हैं.
  • साथ ही HDR10 और HDR10+ सपोर्ट, Filmmaker Mode और Xiaomi का Vivid Picture Engine 2 भी मिलता है.
  • अगर रिफ्रेश रेट की बात करें तो 43-इंच मॉडल में 60Hz मिलता है, जबकि 55, 65 और 75-इंच वेरिएंट में DLG 120Hz सपोर्ट दिया गया है.
  • इसके अलावा MEMC टेक्नोलॉजी, Auto Low Latency Mode और Eye Care Mode भी शामिल हैं. साइज के हिसाब से इसमें 104 तक लोकल डिमिंग जोन भी दिए गए हैं, जो पिक्चर क्वालिटी को और ज्यादा डिटेल्ड और शार्प बना देते हैं.
  • इनमें quad-core Cortex-A55 प्रोसेसर और Mali-G52 2EE MC1 GPU दिया गया है. साथ में 2GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलती है.
  • ये टीवी Fire TV पर चलते हैं और आपको 12,000 से ज्यादा ऐप्स का एक्सेस मिलता है. इसमें यूजर प्रोफाइल, पैरेंटल कंट्रोल, Apple AirPlay 2 सपोर्ट और Alexa वॉयस असिस्टेंट जैसी स्मार्ट सुविधाएं भी दी गई हैं. साथ ही quick wake और आसान सेटिंग्स मेन्यू इसे और भी यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं.
  • कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें dual-band Wi-Fi और Bluetooth मिलता है. साथ ही 3 HDMI पोर्ट (एक eARC सपोर्ट के साथ), 2 USB पोर्ट, Ethernet, AV इनपुट, optical audio, headphone jack और antenna कनेक्शन जैसे सारे जरूरी पोर्ट दिए गए हैं.
  • Xiaomi TV FX Mini LED के 43-इंच मॉडल में 20W का 2-स्पीकर सिस्टम मिलता है. वहीं 55, 65 और 75-इंच वाले बड़े मॉडल्स में ज्यादा पावरफुल 4-ड्राइवर सेटअप दिया गया है, जिसमें दो फुल-रेंज स्पीकर्स और दो हाई-फ्रीक्वेंसी ड्राइवर्स शामिल हैं. इसमें Dolby Audio, DTS:X और DTS Virtual:X जैसे एडवांस साउंड टेक्नोलॉजी सपोर्ट भी मिलता है.

Xiaomi TV FX Mini LED TV Series की कीमत

साइज (इंच)सामान्य कीमत (₹)लॉन्च ऑफर कीमत (₹)
43-inch32,99929,999
55-inch44,99939,999
65-inch64,99959,999
75-inch84,99979,999

यह भी पढ़ें: Lumio ने लॉन्च किए नए 55-इंच Smart TV, मिलेगा धांसू साउंड और प्रीमियम फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >