X यूजर्स के लिए एलन मस्क लाये खास फीचर, आईफोन पर मिलेगी लॉग-इन की नयी सुविधा

X New Feature : iOS यूजर्स के लिए सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए अब लॉग-इन प्रॉसेस थोड़ा और आसान हो गया है. इसकी वजह से यूजर्स सेफ फील करेंगे. हम आपको बताते हैं क्या है यह फीचर और क्या है इसे एनेबल करने का पूरा प्रॉसेस-

X New Feature: एक्स सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के मालिक एलन मस्क ने खास फीचर रोलआउट किया है. इसके जरिये एक्स (पूर्व में ट्विटर) ने अपने यूजर्स को साइन-अप करने का एक और तरीका दे दिया है. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स ने दुनियाभर के आईओएस यूजर्स के लिए पास-की लॉग-इन अपडेट को रोल आउट कर दिया है.

पासवर्ड के साथ-साथ पास-की भी

एक्स का नया फीचर अभी तक केवल अमेरिकी यूजर्स के लिए उपलब्ध था, लेकिन कंपनी ने अब इसको अन्य देशों के लिए भी उपलब्ध करा दिया है. आईओएस सपोर्ट करनेवाली डिवाइसेज पर अब एक्स में लॉग-इन के लिए पासवर्ड के साथ-साथ पास-की भी इस्तेमाल कर सकेंगे आप. इस बात को एक्स के ऑफिशियल सेफ्टी अकाउंट पर पुष्ट किया गया है.

Elon Musk X पर मुफ्त देंगे प्रीमियम फीचर्स, ये है शर्त

पास-की क्या है?

पास-की में यूजर्स को फेशियल रेकग्निशन और बायोमेट्रिक के माध्यम से लॉग-इन करने की सहूलियत मिलती है. इसमें यूजर को पासवर्ड बनाने या डालने की जरूरत नहीं पड़ती. इसे फिडो अलायंस ने ऐपल, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी कंपनियों के साथ मिलकर बनाया है. ध्यान रहे कि इसे यूज करने के लिए एक्स का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए. आप इसे ऐप स्टोर से इंस्टॉल कर सकते हैं.

एक्स यूजर्स की सिक्योरिटी मजबूत

एक्स पर पास-की फीचर देकर एलन मस्क ने एक्स यूजर्स की सिक्योरिटी मजबूत कर दी है. एक्स यूजर्स के लिए पास-की का फीचर कुछ दिनों पहले यूएस में रोलआउट किया गया था, लेकिन अब आईओएस यूजर्स इस फीचर को ग्लोबली इस्तेमाल कर पाएंगे. सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए अब लॉगिन प्रॉसेस थोड़ा और आसान बन गया है.

Elon Musk ला रहे GMail का विकल्प XMail

iOS डिवाइस पर एक्स का पास-की कैसे एनेबल करें?

अपने आईओएस डिवाइस पर एक्स ऐप ओपन करना है. अब बाएं कोने पर मौजूद अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर टैप कर लीजिए. इसके बाद सबसे नीचे दिखाई दे रहे सेटिंग एंड सपोर्ट पर जाना है और इसमें सेटिंग एंड प्राइवेसी पर टैप कर देना है. अब सिक्योरिटी में जाकर अकाउंट ऐक्सेस पर जाना है. यहां सिक्योरिटी ऑप्शन पर जाकर नीचे दिखाई दे रहे पास-की टॉगल को ऑन कर देना है. ध्यान रखें कि इसके लिए आपकी डिवाइस पर एक्स का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए. आप इसे ऐप स्टोर से इंस्टॉल कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >