X Down: घंटेभर बेहाल रहने के बाद बहाल हुई सर्विस, भारत सहित दुनियाभर के यूजर्स प्रभावित

X Down Latest Update: बुधवार की सुबह, सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स अचानक डाउन हो गया. इस प्लैटफॉर्म की सर्विसेज को यूजर्स ऐक्सेस नहीं कर पा रहे थे. अब सेवाएं बहाल हो गईं हैं.

X Down: एलन मस्क (Elon Musk) का सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (X), जिसे हम पहले ट्विटर (Twitter) के नाम से जानते थे, बुधवार की सुबह अचानक डाउन हो गया. लगभग 1 घंटे के अंदर यह सर्विस बहाल हो गई. एक्स प्लैटफॉर्म की यह दिक्कत भारत, अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन सहित दुनियाभर में कई यूजर्स ने महसूस की. यूजर्स इस प्लैटफॉर्म की सर्विसेज को ऐक्सेस नहीं कर पा रहे थे. इसके बाद लोगों ने इस समस्या को सोशल मीडिया में रिपोर्ट करना शुरू किया और इसको लेकर पोस्ट भी किया है.

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउन डिटेक्टर के अनुसार, दुनिया के विभिन्न हिस्सों से हजारों यूजर्स ने आज (28 अगस्त) एक्स डाउन की सूचना दी. यूजर्स ने आज, भारतीय समयानुसार सुबह 08:00 बजे से आउटेज की रिपोर्ट करना शुरू कर दिया.

ऐप यूजर्स ने किया दिक्कतों का सामना

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, एक्स आउटेज की रिपोर्ट करने वाले सभी यूजर्स में से 67 प्रतिशत ऐप के साथ समस्याओं का सामना कर रहे हैं. रिपोर्ट किये गए यूजर्स की कुल संख्या में से, 27 प्रतिशत वेबसाइट के साथ समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जबकि 6 प्रतिशत यूजर्स ने सर्वर कनेक्शन समस्याओं की रिपोर्ट की है. खबर पोस्ट किये जाने तक कई यूजर्स अब भी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म के साथ आउटेज समस्याओं का सामना कर रहे हैं.

घर बैठे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से ऐसे कमाएं लाखों रुपये

X ने लाखों क्रिएटर्स पर बरसाये डॉलर्स, शेयर किया करोड़ों का ऐड रेवेन्यू

Elon Musk की नयी कारस्तानी, X पर अब आयेगा एडल्ट कंटेंट; जानिए क्या है Twitter की New Adult Policy

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >